चुनाव में कुछ इस तरह अपराधियों पर लगाई जाती है पैसों की बोली, वोटर्स को धमका कर मांगे जाते हैं 'वोट'

Update: 2017-01-20 07:17 GMT

गोरखपुर: विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद 178 बदमाश पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। इनमें 37 तो ऐसे हैं, जिनपर प्रशासन ने इनाम भी घोषित कर रखा है। वहीं 141 आरोपी पुलिस को लगातार चकमा देते आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है, कि पहले से फरार चल रहे ये अपराधी चुनाव में अपनी दखलंदाजी कर सकते हैं। लिहाजा उनकी गिरफ्तारी के लिए युद्धस्तर पर अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके लिए सभी थानों को अलर्ट कर उन्हें सलाखों के पीछे डालने को कहा गया है।

जैसा बदमाश का रूतबा वैसा उसका रेट तय होता

पुलिस सूत्रों की माने तो अपराधियों को उनके मन मुताबिक काम दिया जाता है। जिसमे उसके रुतबे के हिसाब से उस पर दाम लगाए जाते हैं। जिनपर पुलिस इनाम भी घोषित करती है। उनका रेट बढा चढ़ा कर लगाया जाता है। जिनको चुनाव के दौरान धमका कर या डरा कर वोटरों को प्रभावित करने का जिम्मा सौंपा जाता है। इसी कारण पुलिस प्रशासन उनको पकड़नें का अभियान चला रहा है। आईजी ने जोन के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को बदमाशों को पकड़ने का निर्देश दिया था। एसएसपी गोरखपुर रामलाल वर्मा ने भी थानेदारों के साथ मीटिंग कर फरार चल रहे बदमाशों को हर हाल में पकड़कर जेल में डालने को कहा है। जिससे वह अपनी दबंगई का गलत फायदा न उठा सकें।

Similar News