Delhi Crime News: दिल्ली में 2 लड़कियों के साथ रेप, दो सिपाही गिरफ्तार
Delhi Crime News: दिल्ली के कैंट इलाके में 2 लड़कियों के साथ रेप (Rape In Delhi) का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस बार रेप के आरोप दो सिपाहियों पर लगे हैं। ;
(सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में रेप के मामलों में कोई कमी आती नहीं दिख रही है। दिल्ली के कैंट इलाके में 2 लड़कियों के साथ रेप (Rape In Delhi) का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस बार रेप के आरोप दो सिपाहियों पर लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां सगी बहने हैं। बहनों का आरोप है कि उन्हें डरा-धमकाकर एक श्मशान घाट के अंदर ले जाया गया। जहां श्मशान घाट परिसर में उनके साथ बदसलूकी कर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया। लड़कियों ने शोर मचाया तो उनके दो दोस्त आ गए जिन्होंने आरोपियों से लड़कियों को बचाया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छानबीन की जा रही है।
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि लड़कियों के आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि मामले की हर एंगल से अभी जांच की जा रही है। लड़कियों के 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जाएंगे। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिपाही के नाम संदीप और नीरज हैं।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस लड़कियों द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों की गंभीरता से जांच करा रही है, ताकि इसे भी सुनिश्चित किया जा सके कि रेप श्मशान घाट के अंदर हुआ या बाहर। मामला दो सगी बहनों के रेप से जुड़ा हुआ है, ऐसे में पुलिस बेहद गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने जिस श्मशान घाट का जिक्र किया है, वह दिल्ली कैंट थाना इलाके में सागरपुर के पास पड़ता है। वहीं पुलिस पड़ताल कर रही है कि कहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से इस घटना के बारे में कुछ जानकारी मिल सके, ताकि तस्वीर और साफ हो सके।