जीत के जश्न में शराब नहीं पिलाया तो मार दी गोली, घर वालों पर भी हमला

Update: 2018-06-11 11:27 GMT

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में जुए मे जीते हुए पैसे से शराब न पिलाना एक युवक को भारी पड गया। युवक ने इंकार किया तो दबंगों ने उसके पेट में गोली मार दी। फिर युवक के घर मे घुसकर उसके भाई और दो बहनों पर भी बांके से हमला कर दिया। पुलिस भी मामले पर हंसती रही लेकिन आलाधिकारियों की पहल पर मुकदमा दर्ज हुआ।

यह है मामला

घटना थाना रोजा के जमालपुर गांव की है। यहां के रहने वाले रिशी कपूर गांव के रहने वाले ब्रम्हदेव और लालूराम से जुआ खेल रहा था। रिशी कपूर ने जुए मे काफी पैसे जीत लिए। जुआ खत्म होने के बाद लालूराम और उसके साथियों ने रिशी कपूर से शराब पिलाने के लिए कहा। लेकिन रिशी कपूर ने शराब पिलाने से मना कर दिया। जिसके बाद रिशी कपूर की गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दबंगों ने अपने साथियों से मिलकर रिशी कपूर को गोली मार दी।

24 घंटे के अंदर मिली दूसरी लाश, पुलिस पड़ताल में चौंकाने वाले खुलासे

गोली उसके पेट मे लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना घायल के घर के करीब की थी। गोली की आवाज सुनते ही उसका भाई अमरीश आ गया लेकिन दबंगों ने उसे भी नही बख्शा व अमरीश के सिर मे बांका मारकर उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं दबंग रिशी कपूर के घर मे घुसे और उसकी दो बहनो पर बांके से हमला कर दिया। जिसमे दोनों बहनों के सिर मे गंभीर चोटें आई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

देर से आई पुलिस

घायलों अमरीश के मुताबिक घटना के बाद वह खून से लतपथ घर मे जमीन पर पङे थे। 108 नंबर एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन एक घंटा इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नही पहुची। जिसके बाद डायल 100 की गाड़ी हम सब घायलों को थाने ले गई। आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस से कार्यवाही की बात की तो वह सब हसने लगे और चाय पीते गए। हमको जिला अस्पताल भेज दिया। मुकदमा दर्ज करने मे इतना वक्त लगा दिया जिससे आरोपी गांव से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को बचाने मे जुटी है।

सरकारी फार्मासिस्ट चला रहे हैं प्राईवेट क्लीनिक, रोज लगाते हैं फर्जी हाजिरी

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया ने बताया कि पैसे के लेनदेन के चलते मारपीट हुई है। एक युवक के गोली लगी है। सभी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। मुकदमा पंजिकृत कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News