चुनाव रंजिश में जमकर हुई मारपीट, फायरिंग में चार लोग घायल

शुक्रवार को भी चुनावी रंजिश में मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

Reporter :  Brajesh Rathore
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-05-07 14:05 GMT

फायरिंग (प्रतीकात्मक फोटो)

फिरोजाबाद: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही उत्तर प्रदेश में कई इलाकों से बवाल की खबरें आ रही हैं। चुनावी रंजिश में मारपीट और फायरिंग की खबरें हर रोज सामने आ रही हैं। शुक्रवार को भी चुनावी रंजिश में मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह घटना फिराजाबाद जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र के लखनपुर गांव का है। दिन दहाड़े गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई। चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग में चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के लखनपुर गांव में शुक्रवार सुबह दो पक्षो में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षो में चुनावी रंजिश चल रही थी जिसके कारण दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षो के लोग घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Tags:    

Similar News