Ghaziabad Crime News: नौवें फ्लोर से नीचे लटकी महिला, देखते ही देखते खौफनाक हादसा, सामने आया लाइव वीडियो

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी के नौवें फ्लोर से एक महिला संदिग्ध हालत में नीचे गिर गई। इस खौफनाक हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

Report :  Bobby Goswami
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-07-15 02:58 GMT

9 वीं मंजिल से कूदी महिला (फोटो- सोशल मीडिया)

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की पॉश सोसाइटी के नौवें फ्लोर से एक महिला संदिग्ध हालत में नीचे गिर गई। बालकनी में खड़े पुरुष ने महिला को बचाने की काफी कोशिश की और गिरती हुई महिला का हाथ पकड़ लिया। लेकिन महिला का हाथ छूटा,और खौफनाक हादसा पेश आ गया।

मामले से जुड़ा लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला बालकनी से नीचे की तरफ लटकी हुई है, और एक व्यक्ति उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। पलक झपकते ही महिला का हाथ छूट जाता है।

हादसा या आत्महत्या की कोशिश पर जांच

वीडियो क्रॉसिंग रिपब्लिक की जानी-मानी सोसाइटी का है। हादसा कल का बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने नोवे फ्लोर पर एक महिला और एक पुरुष को झगड़ा करते हुए देखा।बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष पति पत्नी है। इसी बीच अचानक महिला नीचे की तरफ लटक जाती है।

कहा जा रहा है कि महिला ने झगड़े के दौरान बालकनी से छलांग लगाने की कोशिश की।लेकिन महिला का पति बालकनी से नीचे गिरने से पहले ही महिला का हाथ थाम लेता है। मगर चंद सेकेंड में ही महिला का हाथ छूट जाता है, और फिर वह नीचे गिर जाती है।

देखें वीडियो-

मामले में औपचारिक तौर पर पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हादसा और आत्महत्या की कोशिश के मामले पर पुलिस जांच कर रही है।

महिला के होश में आने पर होगा बयान

बताया जा रहा है कि महिला को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। महिला के होश में आने के बाद महिला के बयान लिए जाएंगे।जिससे आगे की तस्वीर मामले में साफ हो पाएगी। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। लेकिन इस बीच वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Tags:    

Similar News