Jaunpur Crime News: रेप के बाद किशोरी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पिता के अनुसार रात एक बजे आंख खुली तो पुत्री चारपाई से गायब थी। पूरी रात खोजबीन करते रहे। सुबह लगभग पांच बजे सात सौ मीटर दूर सिवान स्थित तालाब के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में उसका शव मिला।;
Jaunpur Crime News: उत्तर प्रदेश में लगतार रेप जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। पुलिस प्रशासन के सख्त होने के बावजूद बंखौफ दरिदें मासूम बच्चियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जौनपुर से संज्ञान में आया है। जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में होमगार्ड की पुत्री के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस के साथ एसपीआरए त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि बदलापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड के जवान की 17 वर्षीया पुत्री का शव सुबह घर से सात सौ मीटर दूर सिवान में तालाब के किनारे मिला। शव के मिलने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पिता के अनुसार रात एक बजे आंख खुली तो पुत्री चारपाई से गायब थी। पूरी रात खोजबीन करते रहे। सुबह लगभग पांच बजे सात सौ मीटर दूर सिवान स्थित तालाब के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में उसका शव मिला। चेहरे सहित शरीर पर कई जगह खरोंच सहित चोट के निशान है। मौके पर मिले खून से लथपथ कपड़े को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना स्थल पर फोरेंसिंक टीम ने भी पहुंचकर नमूना लिया। पुलिस मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।