Jhansi Crime News: महिलाओं के उत्पीड़न से कांप उठा झांसी, प्रेम संबंधों में गई जान, घर भी उजड़ा

उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में महिला उत्पीड़न के कई मामले सामने आये जिसमें शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या, तो वहीं दूसरी तरफ कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रेमप्रसंग के चलते महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या जैसी कई आपराधिक घटनाएं हुईं।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-08-26 17:50 GMT

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में महिला उत्पीड़न के कई मामले सामने आये जिसमें शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या, तो वहीं दूसरी तरफ कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रेमप्रसंग के चलते महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या जैसी कई आपराधिक घटनाएं हुईं। इन घटनाओं के बारे में पूरी जानकारी के लिए विस्तार से पढ़ें ये ख़बरें।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सैंयर में युवती और गुरसरांय के कटरा बाजार में किशोरी की हत्या कर दिया गया। प्रेमनगर थाने की पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों के खिलाफ और गुरसरांय पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र से सैयर में हरिमोहन यादव परिवार समेत रहता है। हरिमोहन यादव की लड़की प्रियंका यादव भी कुछ दिनों पूर्व ससुराल से मायके आई थी। दोपहर तेक प्रियंका यादव कमरे में दिखाई दी। इसके बाद उसका पता नहीं चला था। बताते हैं कि कुछ लोग सैयर पहाड़ी के पास से निकल रहे थे, तभी प्रियंका की लाश वहां पड़ी दिखाई दी। जानकारी लगते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। मृतका के परिजन भी वहां पहुंच गए।

किशोरी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

सूचना मिलते ही एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर ए के चौरसिया और प्रेमनगर थानाध्यक्ष रणविजय सिंह व बिजौली चौकी प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह मय स्टॉफ के मौके पर पहुंची। सभी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मृतका के परिजनों से पूछताछ की। परिजनों का कहना है कि प्रियंका की शादी चार माह पहले सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पिछोर में रहने वाले अरविन्द यादव से की थी। बाद में पुलिस ने उक्त मामले में गोपनीय स्तर से जांच की तो पता चला कि उक्त युवती के गांव में रहने वाले दो युवकों से अवैध संबंध थे। प्रियंका इसका विरोध करती थी। शक है कि दोनों युवकों ने प्रियंका का गला घोंटकर हत्या की है। इस मामले में मृतका के पिता हरीमोहन यादव ने प्रेमनगर थाने में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रीतम यादव व धर्मेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ दफा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं, गुरसरांय थाना क्षेत्र के कटरा बाजार में रहने वाले अमित शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि वह कसबे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास रहने वाले विनोद अग्रवाल के मकान में दस साल से किराए से रहता हूं। वह मूल्यत: अलियाई मऊरानीपुर का रहने वाला हूं। 25 अगस्त की सुबह वह अपनी 12 साल की बेटी को घर पर छोड़कर मऊरानीपुर में इनकम टैक्स के काम के लिए चला गया था।

मऊरानीपुर में पांच घंटे काम करवाने के लिए रुका था। वहां पर पिता से मिलाकात की और दुकान से सामान खरीदकर गुरसरांय वापस आ गया। जैसे ही वह घर पर गया तो दरवाजे खुले थे। अंदर जाकर देखा तो उसकी बारह वर्षीय बेटी बैड के बगल में अचेत अवस्था में अधनग्न अवस्था में पड़ी थी। इसकी जानकारी उसने मकान मालिक को दी। मकान मालिक का नौकर बलराम कुशवाहा व खुद अपनी बेटी को लेकर गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। अमित का कहना है कि अज्ञात लोगों ने उसकी बेटी का कत्ल किया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दफा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

प्रेमप्रसंग के चलते बच्चों की मां ने फाँसी लगाकर कर ली आत्महत्या

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका दो बच्चों की मां भी है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट नगरिया कुआं में लगभग 40 वर्षीय दीप्ती कुशवाहा नाम की महिला पति और बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार पति के अनुसार दीप्ती का एक दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चलता था। आज जब उसके बच्चे स्कूल गए थे तभी उसकी अपनी पत्नी के बीच उसके प्रेम प्रसंग को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने बच्चों को लेने स्कूल चला गया। बच्चों को लेकर जब वह स्कूल से लौटा तो उसकी पत्नी कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी पर लटक रही थी। यह देख इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लटकते शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

साहब, पति ने रचा ली दूसरी शादी, कहां जाऊं

मध्य प्रदेश के छतरपुर में रहने वाली एक महिला ने महिला थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि वह कोतवाली थाना क्षेत्र के मेंहदी बाग मोहल्ले में रहती है। उसने बताया कि वर्ष 2014 में उसकी शादी ज्ञानी कुशवाहा के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। तंग आकर वह ससुराल छोड़कर वापस अपने माता-पिता के घर मायके चली गई। जहां उसने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग और घरेलू हिंसा के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इधर उसके पति ने झाँसी न्यायालय में तलाक के लिए याचिका दायर की जो अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। पति से उसका तलाक तक नहीं हुआ है। इसके बाद भी उसके पति ने नाम बदलकर दूसरी शादी रचा ली। पीड़िता ने महिला ने न्याय की मांग की है।

पति की गलत हरकतों से परेशान महिला ने पुलिस अफसर से मांगा न्याय

कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट बाहर निवासी कीर्ति चवलानी पत्नी जीतू चवलानी ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी बहन ममता की शादी उसके पति के साथ हुई थी। लेकिन लगभग 7 वर्ष पहले उसकी बहन की मौत हो गई। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे थे। जिस कारण उसने जीतू से शादी कर ली। इसके बाद बच्चों की देख-रेख करने लगा।

इसी बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसकी उम्र लगभग दो वर्ष है। महिला का आरोप है कि उसका पति गलत आचरण में पड़ गया है। उसने दूसरी महिला से सम्बंध बना लिए। गलत आचरण के कारण उसने बिना बताए हुए मकान को बेच दिया। अब विक्रेता और उसका पति मकान खाली करने का उस पर दबाब बना रहे है। उसके पास उस मकान के अलावा कोई और सहारा नहीं है। परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने भी मदद नहीं की। एसएसपी से न्याय की मांग की है।

Tags:    

Similar News