Kangana Ranaut: कंगना का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, रेप के बाद हो गया था फरार

Kangana Ranaut: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कर्नाटक स्थित हेगड़े के गांव से उसे गिरफ्तार किया। मुंबई की ब्यूटीशियन ने हेगड़े पर शादी का झांसा देकर रेप करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।;

Written By :  Anshuman Tiwari
Published By :  Shivani
Update:2021-05-31 12:50 IST

कंगना अपने बाॅडीगार्ड के साथ (Photo Social Media)

Kangana Ranaut: बॉलीवुड (Bodyguard) की चर्चित अभिनेत्री कंगना रनौत के (Kangana Ranaut Personal Bodyguard) पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े (Kumar Hegde) को एक ब्यूटीशियन के साथ रेप (Beautician Rape Case) करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कर्नाटक स्थित हेगड़े के गांव से उसे गिरफ्तार किया। मुंबई की ब्यूटीशियन ने हेगड़े पर शादी का झांसा देकर रेप करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कंगना के बॉडीगार्ड पर 50000 रुपए डकार जाने का भी आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने कर्नाटक में मांड्या के हेगडाहल्ली से हेगड़े को गिरफ्तार किया।

12 दिन पहले दर्ज हुआ था केस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 30 साल की ब्यूटीशियन ने इस मामले में 12 दिन पहले मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ब्यूटीशियन की शिकायत के आधार पर डीएन नगर पुलिस स्टेशन में हेगड़े के खिलाफ धारा 376, 377 और 420 के तहत केस दर्ज किया गया था। तभी से मुंबई पुलिस को कंगना के बॉडीगार्ड हेगड़े की तलाश थी। पुलिस लगातार उसकी लोकेशन जानने की कोशिश कर रही थी और आखिरकार मुंबई पुलिस कर्नाटक से उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई।

शादी का वादा करके बनाए संबंध

पीड़िता का कहना है कि पिछले 8 साल से दोनों एक-दूसरे को जानते थे। पिछले साल जून में हेगड़े ने शादी का वादा किया था। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक शादी का वादा करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को लिव इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी।
महिला के राजी होने के बाद दोनों साथ रहने लगे। शारीरिक संबंध से इनकार करने पर आरोपी लगातार दबाव डालता रहा। शादी के नाम पर उसने धोखा दिया और नाजायज संबंध बनाए। उसने पीड़िता के 50,000 रुपए भी हड़प लिए और अब उसे वापस नहीं कर रहा है।

नौ साल से कंगना का पर्सनल बॉडीगार्ड

पीड़िता की दोस्त दिव्या कोटियान का कहना है कि कुमार हेगड़े पिछले 9 वर्षों से कंगना का पर्सनल बॉडीगार्ड है और अभी भी उसके लिए काम करता है। कंगना के साथ मुंबई आने पर वह पीड़िता के घर ही रुका करता था। दिव्या ने आरोपी पर ड्रग्स लेकर अपनी दोस्त के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया।

पीड़िता की दोस्त का कहना है कि 27 अप्रैल को उसने मेरे दोस्त को अपनी मां के निधन की सूचना दी और वहां जाने की बात कही। वहां पहुंचकर उसने 4 दिनों तक तो बातचीत की और फिर 1 मई से अपना फोन बंद कर लिया। हेगड़े के इस रवैये से मेरी दोस्त को घबराहट हुई और इसी के बाद उसने पुलिस में केस दर्ज कराया।
देश में विभिन्न मुद्दों पर हमेशा खुलकर बोलने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। कंगना रनौत के बॉडीगार्ड से जुड़ा मामला होने के कारण यह मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस इस मामले में तेजी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Who is Kangana Ranaut husband?

वहीं इन दिनों कंगना रनौत घर (Kangana Ranaut House) पर ही हैं। बता दें कि कोरोना काल में ही कंगना रनौत के घर पर शादी का माहौल रहा। उनके भाई की हाल ही में शादी हुई, जिसके फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। कंगना रनौत अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा से चर्चा में रहीं। कंगना रनौत के बॉयफ्रेंड्स की लिस्ट (Kangana Ranaut Boyfriends) लिस्ट में अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन के नाम भी शामिल हैं। हालंकि शादी की बात करें तो कंगना का हसबैंड (kangana ranaut husband ) कौन होगा, उनके फैंस ये जानने के लिए जरूर उत्सुक रहते हैं।
Tags:    

Similar News