Hardoi News: संत कृपाल नगर आश्रम में दबंगों ने किया कब्जे का प्रायस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hardoi News Today: वायरल फोटो में उत्तर प्रदेश के डीजीपी के साथ क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष की फोटो वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि जब राजनीतिक रसूख और पुलिस के आला अधिकारी तक पहुंच रखने वाले पर अब क्या कोई सख्त कार्यवाही होती है।;

Update:2025-02-06 15:38 IST

Hardoi News Today Bullies Tried to Take Over Sant Kripal Nagar Ashram

Hardoi News Today: हरदोई का संत कृपाल नगर आश्रम एक बार फिर सुर्खियों में है।इस बार यह सुर्खियां आश्रम पर अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर है। हरदोई का संत कृपाल नगर आश्रम कई बार सुर्खियों में आ चुका है लेकिन इस बार इस आश्रम पर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष और उनके साथियों द्वारा आश्रम पर कब्जे का प्रयास किया गया हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध रूप से कब्जा करने पहुंचे क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष और उनके साथियों को असलाहों के साथ गिरफ्तार कर लिया। हरदोई लखनऊ राज्य मार्ग पर बने संत कृपाल नगर आश्रम को लेकर कहा जाता है कि इसके अंदर इतनी जगह है कि एक छोटा शहर बस सकता है।ऐसे में कहीं ना कहीं राजनीतिक रसूख रखने वाले लोगों की निगाह इस आश्रम पर बनी हुई है। आश्रम पर कब्जा करने पहुंचे समिति के अध्यक्ष का एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में उत्तर प्रदेश के डीजीपी के साथ क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष की फोटो वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि जब राजनीतिक रसूख और पुलिस के आला अधिकारी तक पहुंच रखने वाले पर अब क्या कोई सख्त कार्यवाही होती है।

अनुयायियों को दबंगों ने किया गिरफ्तार

मामला संडीला कोतवाली क्षेत्र का है जहां कासिमपुर थाना क्षेत्र के जरहा निवासी अमित सिंह पुत्र बलराम सिंह जोकि संडीला कस्बे के बाबा हजाराबाद कॉलोनी संडीला में रहते हैं वह अपने साथियों देवनगरी अतरौली के रहने वाले और बाबा हजारा बाग कॉलोनी संडीला में रह रहे रोहित पुत्र हरि नाम और अतरौली थाना क्षेत्र निवासी सूरज भदोरिया पुत्र सुरेंद्र सिंह के साथ बीती रात संत कृपाल नगर आश्रम पहुंच गए। यहां पर तीनों लोगों द्वारा आश्रम के अनुयायियों को डराया धमकाया गया साथ ही अमित सिंह जोकि गांव के प्रधान के साथ क्रय विक्रय सहकारी समिति संडीला के अध्यक्ष है। उनके द्वारा माउजर को भी आश्रम के अंदर लहराते हुए डराया धमकाया गया।

हालांकि दबंग की इस मंशा को हरदोई पुलिस ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया। सूचना मिलते ही संडीला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सूरज भदोरिया को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा तीनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। एक समय में अमित सिंह का पुलिस में खौफ ऐसा था कि पुलिस उसके नाम से खौफ खाती थी।पहले तो माननीय से नजदीकी और अफसरशाही में गहरी पैठ रखने वाले अमित सिंह से नजदीकी यहाँ तक उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया से भी देखने को मिली है। एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अमित सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया के साथ खड़ा नजर आ रहा है ऐसे ही फोटो का रौब पुलिस पर दिखाते हुए अमित सिंह कस्बे में मनमानी करता रहता था।

Tags:    

Similar News