Kannauj Crime News: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला ब्लॉक कर्मी का शव, अधिकारी पर लगाया सेलरी न देने का आरोप

Kannauj Crime News: कन्नौज जनपद में वेतन न मिलने से परेशान ब्लॉक कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी जेब से एक सुसाइड लेटर भी बरामद किया है।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-12-03 13:53 GMT

Haryana: मोक्ष प्राप्ति की लालसा में शख्स ने की पत्नी समेत बच्चों की हत्या। (Social Media)  

Kannauj Crime News: कन्नौज जिले (Kannauj District) में ब्लाक कर्मी का शव (dead body of block worker) उसके ही सरकारी आवास (Government House) में फंदे से लटका मिला (dead body found hanging) है। मौके पर पहुंची पुलिस (up police) ने शव को कब्जे में लिया जिसके पास से एक सुसाइड नोट (Suicide note) मिला है।

जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में कर्मी ने अपने अधीनस्थ अधिकारी पर प्रताड़ित करने और सैलरी ना देने की बात लिखी है। इसके बाद साथी कर्मियों ने सुसाइड नोट सार्वजनिक करने और दोषी अधिकारी पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। जिस पर सीडीओ ने जांच कराने की बात कही और दोषी लोगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

वेतन न मिलने से परेशान ब्लॉक कर्मी

वेतन न मिलने से परेशान ब्लॉक कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्लॉक कर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने उसकी जेब से एक सुसाइड लेटर भी बरामद किया है। जिसमें उसने अपने अधिकारी पर सैलरी ना देने और सैलरी मांगने पर जातिसूचक और अन्य अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की बात लिखी है।

दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

गुस्साए मृतक के साथी कर्मियों ने धरने पर बैठते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। मृतक ब्लॉक कर्मी जिला बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की जानकारी होते ही ब्लॉक कर्मी अशोक सविता के साथ काम करने वाले साथी कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से सुसाइड लेटर सार्वजनिक करने और दोषी अधिकारी के प्रति कार्यवाही करने की मांग रखते हुए धरने बैठ गए।

जिला बलिया के रहने वाले 60 वर्षीय अशोक सविता कन्नौज ब्लाक में प्रधान सहायक के पद पर तैनात था और वह तालग्राम ब्लॉक के सरकारी आवास में रहता था। आज सरकारी आवास तालग्राम ब्लॉक में उसका शव फंदे से लटका मिला था।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News