Meerut News: 15 वर्षीय बाल्मीकी किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, हिंदू संगठनों का थाने पर हंगामा

Meerut News: मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही साथी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।

Report :  Sushil Kumar
Newstrack :  Divyanshu Rao
Update:2021-11-09 17:13 IST

क्राइम से संबंधित डिजाइन तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Meerut News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradseh) के मेरठ जनपद के थाना भावनपुर क्षेत्र में वाल्मीकी समुदाय की किशोरी के साथ उसके गांव के दूसरे संप्रदाय के युवक द्वारा कथित रुप से घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म (Rape) का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा किशोरी व घर पर मौजूद उसकी दादी के साथ मारपीट भी की।

मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही साथी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस व हिंदू जागरण मंच के कार्यकता४ओं की आपस में काफी नोक-झोक भी हुई। मामला तूल पकड़ता देखकर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुख्य आरोपी व उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की 147,452,354,376,511,504,323 आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

थाना भावनपुर पुलिस में दर्ज तहरीर के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी कल अपने घर पर अपनी दादी के साथ थी। आरोपी है कि उसी समय गांव का ही एक युवक रिजवान दांती मांगने आया। मौका पाकर रिजवान घर के एक कमरे में घुस गया जहां पर किशोरी अकेली थी। आरोप है कि युवक द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। किशोरी के शोर मचाने पर दादी वहां पहुंच गई। इसी बीच आरोपी युवक के दो भाई राशिद और अता हुसैन व दो अन्य सदस्य वहां पहुंचे। आरोप है कि रिजवान व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा किशोरी व उसकी दादी की पिटाई की। बाद में शोर मचने पर आरोपी मौके से भाग गये।

 थाना भावनपुर पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। उनकी  गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आज न्यूजट्रैक को बताया कि गांव में पीड़ित पक्ष से जुड़े वोंगो के सिर्फ तीन घर हैं,इसलिए दूसरे संप्रदाय के लोग उन्हें परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच यह कतई सलहन नही करेगा।  

Tags:    

Similar News