मजदूरी के पैसे मांगने पर मां को कुल्हाड़ी से मारा, बेटी के फाड़े कपड़े, पुलिस ने बताया छोटी सी घटना

मां-बेटी ने जब अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो दबंगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दबंगों ने घर पर तोड़फोड़ भी की और बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए। वहीं पुलिस इस घटना को छोटा सा बता रही है।

Update: 2016-12-24 15:21 GMT

हॉस्पिटल में एडमिट मां (बाएं) और बेटी (दाएं)

शाहजहांपुर: यूपी में पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो चुका है। इसकी एक और वजह यह भी है कि दबंग चाहें जितना बड़ा क्राइम कर लें, लेकिन पुलिस को छोटा ही लगता है। यही कारण है कि दबंग अपनी दबंगई दिखाकर बेखौफ घूमते रहते हैं। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है। जहां मां-बेटी ने जब अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो दबंगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दबंगों ने घर पर तोड़फोड़ भी की और बेटी के कपड़े फाड़ दिए। वहीं पुलिस इस घटना को छोटा सा बता रही है।

यह भी पढ़ें ... शौच के लिए खेत में गई प्रेग्नेंट महिला को रिटायर्ड फौजी ने पीटा, उठवाया मल, हुआ गर्भपात

क्या है मामला ?

-घटना खुटार थाना क्षेत्र के राठ गांव की है।

-यहां के रहने वाले रामदयाल की पत्नी सरोज देवी और उसकी 16 साल की बेटी सोमवती का परिवार बहुत गरीब है।

-ये लोग दूसरों के खेतों में मजदूरी करते हैं।

-पांच महीने पहले सरोज देवी और उसकी बेटी सोमवती ने गांव के ही रहने वाले देवेश के खेत मे धान काटने का काम किया था।

-उसके बदले 5,000 हजार रुपए तय हुए थे।

-शनिवार (24 दिसंबर) को सोमवती अपने पैसे मांगने देवेश के पास गई।

-खेत के मालिक देवेश ने पैसे देने से मना कर दिया।

-सोमवती ने इसका विरोध किया।

-जिसके बाद देवेश ने सोमवती को मात्र 30 रुपए पकड़ा दिए।

-सोमवती ने दोबारा इसका विरोध किया।

-इस बात से नाराज देवेश और उसके बेटे मुकेश ने सोमवती की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें ... अवैध संबधों के चलते झोलाछाप डॉक्टर का काटा प्राइवेट पार्ट, आरोपियों ने कबूला जुर्म

मां पर किया कुल्हाड़ी से वार, बेटी के फाड़े कपड़े

-सोमवती अपने घर की तरफ भागी।

-पीछे से दबंग देवेश और मुकेश कुल्हाड़ी लेकर सोमवती के घर पहुंच गए।

-जहां दोनों ने जमकर सोमवती के घर पर तोड़फोड़ की।

-सोमवती की मां सरोज देवी ने इसका विरोध किया।

-जिस पर देवेश और मुकेश ने सोमवती की मां सरोज देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

-जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

-इतना ही नहीं देवेश और मुकेश ने सोमवती के कपड़े भी फाड़ दिए।

-सरोज देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया है।

यह भी पढ़ें ... 5 साल की मासूम के साथ छेड़खानी, दबंगों ने परिजनों को पीटा

क्या कहती है पुलिस ?

-खुटार थाने के प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि वह एक मीटिंग में शहर आए हुए हैं।

-उन्हें थाने से पता चला है कि राठ गांव में छोटी सी मारपीट हुई है।

-जिसके बाद पुलिस वहां पहुची भी थी।

-मामला आपस का बताया जा रहा है।

-जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News