Mumbai Gang Rape: नाबालिग से हैवानियत, एक रात में 3 अलग-अलग जगहों पर गैंगरेप, दोस्तों ने लूटी इज्जत

Mumbai Gang Rape: मुंबई में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गए। इतना ही नहीं उस एक रात में तीन अलग अलग जगहों पर सात लोगों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-06-06 06:12 GMT

Concept Image 

Mumbai Gang Rape: आर्थिक राजधानी मुम्बई से अपराध का ऐसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसे जान हर कोई खौफ में आ जाएगा। मुंबई में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप (Minor Girl Rape) की वारदात को अंजाम दिया गए। इतना ही नहीं उस एक रात में तीन अलग अलग जगहों पर सात लोगों ने नाबालिग से दुष्कर्म (Nabalig Se Dushkarm) किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने सातों आरोपियों (Rape Accused Arrested) पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

देश में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान पर लगातार बल दिया जाता है लेकिन मुंबई में एक ऐसा भयानक आपराधिक मामला सामने आया है, जिसने स्पष्ट कर दिया कि देश में महिलाएं ख़ास कर नाबालिग बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला मुंबई का है, जहां बीती 31 मई -एक जून की रात एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया। पीड़ित परिवार वालों ने मलाड वेस्ट में 16 साल की लड़की के लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर पार्टी के बहाने रेप

पुलिस और परिजन नाबालिग की तलाश में जुटे हुए थे कि अगले ही दिन लड़की घर लौट आई। परिजनों ने लड़की से लापता होने की बात पूछी लेकिन डरी सहमी लड़की ने कुछ नहीं बताया। मामला पुलिस के पास पहुँच चुका था, इसलिए महिला पुलिसकर्मी ने लड़की के एक रात कहा होने के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। इसपर पीड़ित लड़की ने महिला पुलिस को उसके साथ हुई हैवानियत की पूरी कहानी सुना दी। 


लड़की ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर कुछ लड़कों से दोस्ती हुई थीं। उन्हीं में से एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में वह गयी थीं। उसके सभी दोस्त मड इलाके में एक होटल के बाहर मिले। होटल के बाहर ही एक कार में केक काटा और फिर इंस्टाग्राम पर मिले उसके दोस्तों ने कार में गैंगरेप (Car Me Rape) किया। इतना ही नहीं आरोपी लड़के गैंगरेप (Gang Rape) के बाद पीड़िता को मलाड में रहने वाले दूसरे दोस्त के घर ले गए। उस दोस्त ने भी पीड़िता का रेप किया। 

गैंगरेप के 6 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

इसके बाद लड़की को वहां से जाने को कहा गया। पीड़िता के मुताबिक, गैंगरेप के बाद वह डर गयी और घर आने के बजाए अपने एक दोस्त के घर चली गयी। जहां उसके तीसरी बार रेप किया गया। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर सात आरोपियों पर नामजद केस दर्ज किया। उनपर दुष्कर्म, धमकी देने और जबरन वसूली समेत कई अन्य धाराओं में केस लिखा गया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर दबिश दी गयी। पुलिस ने फिलहाल छ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकी एक अन्य आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस को तलाश है। 

Tags:    

Similar News