शौच के लिए खेत में गई प्रेग्नेंट महिला को रिटायर्ड फौजी ने पीटा, उठवाया मल, हुआ गर्भपात

खेत में शौच करने पर रिटायर्ड फौजी ने एक प्रेग्नेंट महिला को बुरी तरह से पीट डाला। जिससे उसका गर्भपात हो गया। जब इतने से भी आरोपी रिटायर्ड फौजी का मन नहीं भरा तो उसने महिला से मल भी उठवाया।

Update: 2016-12-24 14:25 GMT

विक्टिम महिला और उसका पति

 

कानपुर: खेत में शौच करने पर रिटायर्ड फौजी ने एक प्रेग्नेंट महिला को बुरी तरह से पीट डाला। जिससे उसका गर्भपात हो गया। जब इतने से भी आरोपी रिटायर्ड फौजी का मन नहीं भरा तो उसने महिला से मल भी उठवाया।

क्या है मामला ?

-घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव की है।

-जहां के रहने वाले जयचंद्र कोरी किसान है।

-उनके परिवार में पत्नी राम प्यारी, दो बेटियां और दो बेटे हैं।

-विक्टिम राम प्यारी ने बताया कि बुधवार (21 दिसंबर) की शाम को गांव में रहने वाले रिटायर्ड फौजी अवध नरेश सचान के धनिया के खेत में शौच कर रही थी।

-उसी दौरान अवध नरेश भी वहां पहुंच गया।

-अवध नरेश ने उसे लात घूंसों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

-पिटाई से उसकी हालत बिगड़ने लगी।

-इसके बावजूद रिटायर्ड फोजी ने महिला से उसका मॉल उठवाकर फेंकवाया।

-विक्टिम ने बताया कि वह 6 महीने से प्रेग्नेंट थी।

-पिटाई के चलते उसका उसका गर्भपात हो गया।

यह भी पढ़ें ... अवैध संबधों के चलते झोलाछाप डॉक्टर का काटा प्राइवेट पार्ट, आरोपियों ने कबूला जुर्म

दबंग प्रवत्ति का है रिटायर्ड फौजी

-ग्रामीणों ने इसकी सूचना विक्टिम के परिजनों को दी।

-जिसके बाद विक्टिम के परिजन उसे खेत से उठाकर घर ले गए।

-विक्टिम की हालत बिगड़ने लगी।

-जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

-विक्टिम को उर्सला हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

-विक्टिम के पति जय चंद्र कोरी ने बताया कि रिटायर्ड फौजी बहुत ही दबंग है।

यह भी पढ़ें ... बेटे के हत्यारे को पकड़वाने के लिए वीरू बनी महिला, देखिये कैसे मांग रही इंसाफ

एक डंडा मारने से किसी का गर्भपात नहीं होता

-रिटायर्ड फौजी की पत्नी कमलेश सचान के मुताबिक, विक्टिम महिला उसके धनिया के खेत में रोज शौच करने आती थी।

-जिसका कई बार विरोध भी किया गया था।

-कमलेश सचान ने बताया कि उनके पति ने महिला को सिर्फ एक बार ही डंडा मारा था।

-एक डंडा मारने से किसी का गर्भपात नहीं होता हैं।

क्या कहना है पुलिस का ?

-घाटमपुर सीओ राजेश पांडेय के मुताबिक, महिला को शौच के दौरान अवध नरेश नाम के ग्रामीण ने मारा पीटा है।

-विक्टिम के परिजनों की तहरीर पर अवध नरेश को अरेस्ट कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News