Raebareli Crime News: 40 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

अज्ञात हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिट टीम

Written By :  Narendra Singh
Published By :  Pallavi Srivastava
Update:2021-06-08 15:29 IST

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की गयी है। ग्रामीण खून में लथपथ महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें रवाना कर दी गयी हैं।


मिली जानकारी के अनुसार घटना रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दौतरा गांव की है। यहां सोमवार रात गांव के बाहर एक 40 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या करके हमलावर फरार हो गए। ये पता नही चल सका है कि हत्यारोपी कौन थे और किस कारण से उन्होंने महिला को मौत के घाट उतारा।

उधर ग्रामीणों ने महिला को खून में लथपथ देखा तो गुहार लगाई। जिस पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जामा हो गए। ग्रामीणों ने ही महराजगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, थोड़े ही समय में उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और गहन छानबीन शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचवाया। चिकित्सक ने बताया कि महिला अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल लाई गई थी, परीक्षण चल ही रहा था कि उसकी मौत हो गई। एसपी श्लोक कुमार ने मीडिया से बताया कि जांच की जा रही है, महिला की पहचान भी कराई जा रही है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।

Tags:    

Similar News