सौ इनामी बदमाशों पर शिकंजा कसने की तैयारी, बढ़ाई जाएगी पुरस्कार राशि

Update: 2017-10-06 08:31 GMT

गोरखपुर: गोरखपुर जोन में सक्रिय बदमाश पर दीपावली के बाद पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। ऐसे 100 बदमाशों को चिन्हित किया गया है। इनमें जिन पर पहले से इनाम घोषित है, उन पर पुरस्कार की राशि बढ़ाई जाएगी। जो बदमाश फरार घोषित किए गए हैं, लेकिन जिनके नाम नहीं घोषित किया गया है, उन पर इनाम घोषित किया जाएगा। आईजी मोहित अग्रवाल ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर बदमाशों की सूची भेजने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: मुज़फ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार

शासन के निर्देश पर पूर्व में चिन्हित किए गए माफिया भी इस कार्यवाही के दायरे में होंगे। पहले बाढ़ की वजह से और बाद में लगातार पड़े त्योहार की वजह से पुलिस ने ना तो बदमाशों की धरपकड़ का अभियान चला पा रही थी और ना ही चिन्हित किए गए माफियाओं के विरुद्ध कोई कार्रवाई कर पा रही थी। दीपावली का त्योहार बीतने के बाद पुलिस के पास इसके लिए पर्याप्त समय रहेगा। इसलिए आईजी ने दीपावली बाद बदमाशों और माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्णय लिया है। आईजी का पत्र मिलने के बाद गोरखपुर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सभी थानेदारों से फरार घोषित और इनामियां बदमाशों को की सूची तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: BJP कार्यकर्ता को 3 अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

बदमाशों और माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाने के साथ ही आईजी ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण का भी अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इनकी मॉनिटरिंग करने के लिए उन्होंने जोन के सभी थानों को लंबित विवेचनाओं की सूची भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले 6 माह में जून में 75 इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य की गिरफ्तारी के लिए इनामी राशि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही फरार घोषित किए गए बदमाशों पर इनाम घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बड़ी सफलता : पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर

वहीं आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों की वजह से बदमाशों के धर पकड़ का अभियान ढीला पड़ गया था। दीपावली बाद इस में तेजी लाई जाएगी, जिन पर पहले से इनाम घोषित है। लेकिन लंबे समय से फरार हैं उन पर इनाम की राशि बढ़ाई जाएगी, जिन्हें फरार घोषित किया गया है। लेकिन नाम नहीं रखा गया है, उन पर भी इनाम घोषित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News