सहारनपुर: ईसाई धर्म ना अपनाने पर स्कूल से निकाला, टीचर ने किया आत्महत्या का प्रयास

शहर के एक जाने-माने इंग्लिश मीडियम स्कूल के म्यूजिक टीचर ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर आत्महत्या का प्रयास किया, गंभीर हालत में उन्हें डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

Update: 2017-07-22 21:02 GMT
यूपी: ईसाई धर्म ना अपनाने पर स्कूल से निकाला, टीचर ने किया आत्महत्या का प्रयास

सहारनपुर: शहर के एक जाने-माने इंग्लिश मीडियम स्कूल के म्यूजिक टीचर ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर आत्महत्या का प्रयास किया, गंभीर हालत में उन्हें डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। म्यूजिक टीचर ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने इसका जिम्मेदार स्कूल के स्टाफ और मैनेजमेंट को बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें ... योगी जी! देखिए, अत्याचार से तंग आकर सैंकड़ों दलितों ने कर लिया धर्म परिवर्तन

क्या है मामला ?

दरअसल, लेबर कॉलोनी निवासी संजीव आर्यन ओजपुरा के पास स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में बतौर म्यूजिक टीचर कार्यरत थे। शनिवार सुबह संजीव ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

क्या कहना है विक्टिम संजीव का ?

विक्टिम संजीव ने बताया कि उस पर स्कूल में स्टाफ और मैनेजमेंट जबरन धर्म परिवर्तन को दबाव बना रहा थे

वह बिरादरी से कुम्हार है।

वह लेबर कॉलोनी में आयोजित होने वाली श्री रामलीला मंचन में भगवान श्री राम का किरदार भी निभाते हैं।

यह भी पढ़ें ... प्रेम विवाह करने पर मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोका, धर्म परिवर्तन की चेतावनी

लगाया ये आरोप ?

संजीव ने आरोप लगाया कि स्कूल में उस पर ईसाई धर्म कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा है और जब उसने इससे इनकार किया, तो उसे बिना नोटिस दिए उसकी दो महीने की सैलरी भी रोककर उसे नौकरी से हटा दिया गया।

इस उत्पीड़न से परेशान होकर ही उसने यह कदम उठाया है और उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, इसमें भी उसने धर्म परिवर्तन पर दबाव बनाने पर ही आत्महत्या जैसा कदम उठाए जाने और इसके लिए स्कूल स्टाफ और मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

फिलहाल पुलिस को भी इस बाबत सूचना दी गई है और विक्टिम संजीव का डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Similar News