मेरठ: छात्रा से हैवानियत का आरोपी कोर्ट ले जाते वक्त फरार, मुठभेड़ में घायल

छात्रा से दुष्कर्म व मौत मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों को पुलिस कोर्ट ले जा रही थी। इसी बीच एक आरोपी फरार हो गया।

Update: 2021-04-03 11:36 GMT

सांकेतिक फोटो 

मेरठ: उत्तर प्रदेश के सरधना थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म व मौत के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए दो आरोपितों में से एक आज पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ लिया गया। घटना उस समय हुई जह आज पुलिस उसे कोर्ट ले जा रही थी।

पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार लखन व विकास को आज कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इसी बीच में एक आरोपी लखन पुलिस कस्टडी से भाग गया। सूचना फ़्लैश होने पर मेरठ की सर्विलांस टीम व सरधना थाना पुलिस की कपसाड गांव में आरोपी लखन की तलाश में कॉम्बिग की। जिसके बाद मुठभेड़ के बाद आरोपी लखन गिरफ्तार कर लिया। लखन के पैर में गोली लगी है। घायल लखन को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित हेड कांस्‍टेबल सितम सिंह की पिस्‍टल छिनकर फरार हुआ था।

दो आरोपियों की तलाश 

वहीं किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे शेष दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। इनके पीछे भी टीम लगाई गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले का जल्द राजफाश कर दिया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पकड़ लिया था। जिसके बाद आज इन दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी।

बता दें कि गुरूवार शाम को ट्यूशन जाते वक्त थाना सरधना क्षेत्र के एक गांव की निवासी दसवीं की छात्रा से चार आरोपितों ने दुष्‍कर्म किया था। आहत होकर किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने इस मामले दो को पकड़ लिया था। जबकि दो अभी तक फरार हैं,जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

सुशील कुमार, मेरठ

Tags:    

Similar News