मिट्टी का तेल डालकर दंपति ने किया आत्मदाह, 4 साल पहले हुई थी शादी

Update: 2016-01-28 09:23 GMT

बरेली/भुता: दिल्ली से घर लौटे एक युवा दंपति ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर कर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दंपति को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दंपति के आत्मदाह की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की के पिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उन्होंने घटना की जानकारी छिपाई है।

थाना भुता के गांव शेखापुर निवासी सेवाराम धानुक का 25 वर्षीय पुत्र सोवरनलाल अपने मकान में परिवार वालों से अलग रहता था। सोवरन पिछले 6 महीने से दिल्ली की एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। चार महीने पहले उसकी पत्नी मिथलेश भी उसी के पास रह रही थी। दोनों की करीब चार साल पहले शादी हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं थी।

सोमवार को सेवाराम और उनका बड़ा पुत्र नन्हे दंपति को दिल्ली से बुलाकर लाए थे। मंगलवार को सोवरन और उसकी पत्नी मिथलेश ने खुद को कमरे में कैद कर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। कमरे से धुंआ निकलते देख ग्रामीमों ने पुलिस को सूचना दी थी।

घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।

 

पिता ने जताया सच छिपाने का शक

गांव अदीनापुर निवासी महेंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने मिथलेश का विवाह करीब चार साल पहले सोवरन से किया था। उनकी बेटी अक्सर अपनी माता से बातचीत करती थी। खाने पीने से लेकर घर गृहस्थी की बातचीत होती थी, लेकिन उसने किसी तरह की कोई आशंका नहीं जताई। महेंद्र पाल ने कहा कि जब उनके समधी अपने बड़े पुत्र नन्हें के साथ सोवरन और मिथलेश को सोमवार रात दिल्ली से बुलाकर लाए तो उन्हें जानकारी नहीं दी गई। यही नहीं दोनों की मौत की खबर भी सोवरन के घरवालों की बजाए उनके भाई कुंवरसेन ने दीए तब वह गाजियाबाद से गांव पहुंचे। महेंद्र का आरोप है कि सोवरन के घरवालों ने सूचना न देकर कोई सच छिपाया है।

Tags:    

Similar News