AFCAT 2 admit card 2022: AFCAT 2 2022 का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें कैसे करें डाउनलोड

AFCAT 2 admit card 2022: प्रवेश पत्र आज यानी 10 अगस्त 2022 से सुबह 11 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-08-10 12:41 GMT

 AFCAT 2 admit card 2022(Social Media)

 AFCAT 2 admit card 2022: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 01/2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। प्रवेश पत्र आज यानी 10 अगस्त 2022 से सुबह 11 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, AFCAT 2/2022 परीक्षा 26 अगस्त से 28 अगस्त, 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - सुबह की पाली सुबह 7:30 बजे शुरू होगी और दोपहर की पाली दोपहर 12:30 बजे से होगी।

AFCAT 2 admit card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

1. उम्मीदवार AFCAT 2022 की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।

2. अब 'Candidate Login' मेनू बटन पर क्लिक करें।

3. 'AFCAT 01/2022 - CYCLE' लिंक पर क्लिक करें।

4. अब ईमेल आईडी, पासवर्ड और प्रदर्शित टेक्स्ट दर्ज करे और फिर 'Login' बटन पर क्लिक करें।

5. पेज को नीचे स्क्रॉल करे और 'Download Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।

6. अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करे और एक प्रिंट आउट ले लें।

आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत 271 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किए गए थें। जिसमें से 246 पुरुषों के लिए और 25 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून थी।

Tags:    

Similar News