Graphic Designing: ग्राफिक डिजाइनिंग में सवारें भविष्य, इसमें हैं अपार संभावनाएं

Graphic Designing: 2020 में डिजिटल जॉब्स के लिए 3.90 लाख पद थे जिसमें मात्र 2.25 लाख कैंडिडेट्स ही जॉब के लिए तैयार थे। जबकि यह अनुमान कि वर्ष 2024 तक स्किल्ड प्रोफेशनल्स की मांग 9 लाख तक पहुंचनें की संभावना हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-07-30 10:39 GMT

Graphic Designing (Social Media)

Graphic Designing: वर्तमान समय में अधिकांश कंपनी डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ चुकी हैं। जिससे उनके काम-काज के तौर तरीकों में बदलाव आया है। आज के दौर में स्कूल कॉलेज में सिर्फ किताबी ज्ञान दिया जाता है। जो प्रोफेशनल्स जॉब दिला पाने में बेहतर नहीं है।आज के समय में युवाओं में स्किल्स की कमी होना भी बेरोजगारी की एक बड़ी कारण है। और यह कहना कि इंडस्ट्री में अवसरों की कमी है तो आपको स्वयं के अंदर देखने की जरूरत है। क्योकि इंडस्ट्री स्वयं ऐसे लोगों की तलाश में है जो इस क्षेत्र के कामकाज की बारीकियों की समझ रखते हो।

रिपोर्ट की माने तो भारतीय आईटी कंपनियां डिजिटल स्किल्स की कमी से जूझ रही हैं। जहाँ 2020 में डिजिटल जॉब्स के लिए 3.90 लाख पद थे जिसमें मात्र 2.25 लाख कैंडिडेट्स ही जॉब के लिए तैयार थे। जबकि यह अनुमान कि वर्ष 2024 तक स्किल्ड प्रोफेशनल्स की मांग 9 लाख तक पहुंचनें की संभावना हैं। FICCI, Nasscom और EY की रिपोर्टों की माने तो वर्ष 2022 तक 37 फ़ीसदी से अधिक जॉब्स नए स्किल्ड लोगों के पास होगीं। जबकि एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024 तक स्किल्ड पर्सन की मांग लगभग बीस गुना तक बढ़ने का अनुमान है।

इस मांग को भरने के लिए आज के युवाओं में बेहतर संभावनाएं है। ऐसी रिपोर्ट्स उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता हैं। इस नए स्किल कोर्सेज के माध्यम से इस गैप को आसानी से भरा जा सकता है। साथ में आप इस कोर्स को करके अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।

क्या है ग्राफिक डिजाइनिंग?

ग्राफिक डिजाइन एक तरह की कला है, जिसमें मैसेज को टेक्स्ट और ग्राफिक की मदद से बेहतर बनाया जाता है। मैसेज ग्राफिक्स, लोगो, ब्रोशर, न्यूज लेटर, पोस्टर या फिर किसी भी रूप में हो सकता है।

क्या हैं करियर ऑप्शंस?

टीवी, न्यूज पेपर और मैगजीन में दिखती चमक ग्राफिक डिजाइनर्स की ही मेहनत होती है। पब्लिक रिलेशन, न्यूज पेपर, ऐडवर्टाइजिंग एजेंसी, वेब पेज मैगजीन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसी फील्ड्स में ग्राफिक डिजाइनर्स की डिमांड खूब होती है। वहीं फिल्म, विज्ञापन और एनिमेशन फील्ड में इनकी डिमांड तेजी से बढ़ी है।

Graphic Designing: पैकेज

इस फील्ड में शुरूआती सैलरी 15 से 20 हजार रूपए तक होती है। लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ सैलरी एक से डेढ़ लाख रूपए तक हो जाती है।

Graphic Designing: Course and Duration

बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए)- यह चार साल का कोर्स है। इसके लिए आपको 12वीं पास होना जरूरी है।

बीएससी मल्टीमीडिया- यह तीन साल का कोर्स है। इसे आप 12वीं के बाद ही कर सकते हैं।

पीजी डिप्लोमा इन ग्राफिक ऐनिमेशन- यह एक साल का कोर्स है। इसे ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है।

डिप्लोमा इन ग्राफिक- यह छह महीने का कोर्स है। इसे आप 12वीं के बाद कर सकते हैं।

मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए)- यह 2 साल का कोर्स है।

सर्टिफिकेट इन थ्री डी ऐनिमेशन- यह 3 महीने का कोर्स है। इसे आप 12वीं के बाद कर सकते हैं।

Graphic Designing: यहां करें ट्राई

नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद ।

जेड इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव आर्ट्स (जिका), मुंबई।

एंट्रेंस ऐनिमेशन ट्रेनिंग स्कूल, बेंगलुरु।

डिपार्टमेंट ऑफ डिजाइन, आईआईटी, गुवाहाटी।

टीजीसी ऐनिमेशन ऐंड मल्टीमीडिया, नई दिल्ली।

माया अकैडमी ऑफ अडवांस सिनेमेटिक्स (मैक) मुंबई।

एरीना ऐनिमेशन, मुंबई।

वाडिया डिजाइन इंस्टिट्यूट, अहमदाबाद।

Tags:    

Similar News