CAT 2022 Answer Key: आईआईएम ने जारी किए कैट आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड

CAT 2022 Answer Key: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-12-01 09:51 GMT

CAT 2022 Answer Key IIM Bangalore released answer key download here (Social Media)

CAT 2022 Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) आज यानी 1 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2022) की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईएम कैट आंसर-की 2022 के साथ, भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर ने उम्मीदवार की रिस्पांस शीट भी जारी किया है। IIM बैंगलोर कैट आंसर-की पर आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को विकल्प भी दिए है। अभ्यर्थी आंसर-की पर 4 दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कैट 2022 के लिए कैंडिडेट रिस्पांस टैब और ऑब्जेक्शन फॉर्म टैब 1 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे से 04 दिसंबर 2022 को शाम 5 बजे तक एक्टिव रहेगा।

CAT 2022 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

  1. अभ्यर्थी सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  2. लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके IIM CAT 2022 answer key लिंक पर क्लिक करें।
  3. आब्जेक्शन दर्ज करे और ऑनलाइन मोड में आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
  4. अब इसे डाउनलोड करे और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

आपको बता दें IIM CAT 2022 का आयोजन 27 नवंबर, 2022 को किया गया था। CAT 2022 प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन शामिल थे: वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA)।

कुल 66 प्रश्न थे और प्रत्येक खंड को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 40 मिनट दिए गए थे। हालांकि आईआईएम बैंगलोर कैट फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जनवरी में जारी करेगा। कैट 2022 का परिणाम जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News