CBSE 12th 2022 Result Topper : 12वीं की टॉपर बनीं बुलंदशहर की तान्या सिंह, यहां देखें अन्य टॉपर्स मार्क्स

CBSE 12th Result 2022 Topper: सीबीएसई ने आज 12वीं के रिजल्ट जारी किये। यूपी के बुलंदशहर की तान्या सिंह टॉपर रहीं। उन्होंने 500 में से 500 अंक हासिल किए। तान्या DPS की स्टूडेंट हैं।

Written By :  aman
Update: 2022-07-22 07:30 GMT

CBSE 12th Result 2022 Topper Tanya Singh

CBSE 12th Result 2022 Topper : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने आज 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। यूपी की बुलंदशहर (Bulandshahr) की रहने वाली तान्या सिंह (Tanya Singh) ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। आपको बता दें कि, तान्या बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (Delhi Public School) डीपीएस की छात्रा हैं। सौ फीसदी अंक प्राप्त करने के बाद तान्या के घर और उनके स्कूल डीपीएस (DPS) में जश्न का माहौल है।

'हां मैं ऑल इंडिया टॉपर हूं'

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली तान्या सिंह ने अपनी सफलता के बारे में मीडिया से बात की। उन्होंने अपने बारे में बताया, बोलीं मैं बुलंदशहर डीपीसी (Bulandshahr DPC) की स्टूडेंट हूं। 12वीं की परीक्षा में मुझे कुल 500 से 500 नंबर मिले हैं। उन्होंने कहा आज मेरे लिए ख़ुशी का दिन है। यह बहुत गर्व की बात है। वो आगे कहती हैं, 'हां मैं ऑल इंडिया टॉपर हूं।'

युवाक्षी विग को भी परफेक्ट 500 नंबर

वहीं, अमेटी स्कूल नोएडा (Amity School, Noida) की स्टूडेंट युवाक्षी विग (Yuvakshi Wig) ने भी 500 में 500 नंबर हासिल किए हैं। वहीं, सौम्या नामदेव (Soumya Namdev) को 500 में से 495 नंबर मिले हैं। अपनी इस कामयाबी से सौम्या नामदेव भी काफी खुश हैं।

बुलंदशहर डीपीएस ने लहराया परचम

बुलंदशहर डीपीसी ने इस बार 12वीं के रिजल्ट में अपना परचम लहराया है। इसी स्कूल से तान्या सिंह जहां टॉपर रही हैं, वहीं एक और छात्रा भूमिका गुप्ता (Bhumika Gupta) को 500 में से 499 नंबर मिले हैं। स्कूल की एक अन्य छात्रा सौम्या नामदेव को 500 में से 495 अंक हासिल हुए हैं।

दूसरे स्थान पर तीन लड़कियां

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में दूसरे स्थान पर तीन लड़कियां रही हैं। इनके नाम हैं दीपिका बंसल, भूमिका गुप्ता और राधिका अग्रवाल। इन तीनों स्टूडेंट को 500 में 499 अंक हासिल हुए हैं। वहीं 12वीं के टॉपर्स लिस्ट में तीसरे स्थान पर नेहा सोलंकी रही हैं। नेहा को 500 में 498 अंक प्राप्त हुए हैं।   

Tags:    

Similar News