CUET PG 2022 Admit Card 2022: एनटीए ने जारी किए CUET PG 2022 का एडमिट कार्ड

CUET PG 2022 Admit Card 2022: अभ्यर्थी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी पीजी परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-08-29 11:15 GMT

NTA Released CUET PG 2022 Admit Card 2022(Social Media)

Click the Play button to listen to article

CUET PG 2022 Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) ने सीयूईटी पीजी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी पीजी (CUET PG 2022 Admit Card 2022) परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा के प्रथम चरण का आयोजन 1,2 और 3 सितंबर 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

बिना इसके नहीं मिलेगी एंट्री

परीक्षार्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमित नहीं होगी। परीक्षार्थी अपने साथ एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड,आधार कार्ड या वोटर आईडी जैसे वैध प्रमाण-पत्र परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम की जांच जरूर कर लें।

CUET PG 2022 Admit Card 2022: इस प्रकार डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

2. अब होमपेज पर उपलब्ध 'Admit Card for Phase 1 of CUET PG 2022' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब एक नया विंडो खुलेगा और "CUET PG 2022 Phase1 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।

4. अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके आवश्यक विवरण भरें।

5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करे और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास रखें।

Tags:    

Similar News