CUET UG Admit Card 2022: NTA ने फेज 5 के लिए जारी किए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2022

CUET UG Admit Card 2022: उम्मीदवार एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि फेज 5 की परीक्षा 21, 22 और 23 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। 5वें चरण की परीक्षा में लगभग 2.01 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-08-19 07:42 GMT

CUET UG Admit Card 2022 (Social Media)

CUET UG Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) ने फेज 5 के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2022 जारी किए हैं। जो उम्मीदवार फेज 5 के तहत कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे उम्मीदवार एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि फेज 5 की परीक्षा 21, 22 और 23 अगस्त, 2022 को आयोजित होगी। 5वें चरण की परीक्षा में लगभग 2.01 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। CUET परीक्षा भारत के 259 शहरों में जबकि भारत के बाहर 9 शहरों में 489 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

CUET UG Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1. उम्मीदवार एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध "CUET UG Admit Card 2022" के लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।

4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

5. एडमिट कार्ड चेक करे और डाउनलोड करें।

6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Tags:    

Similar News