SSC Constable परीक्षा के लिए आंसर-की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करे चेक

SSC Constable Exam Answer Key 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम) की फाइनल आंसर-की इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं.

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-01-09 09:59 GMT

SSC Constable Exam Answer Key 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया हैं। वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया हैं। ऐसा करने के लिए एसएससी की अधिकारिक वेबसाइड – ssc.nic.in. पर जाना होगा।

रिस्पांस शीट किया जारी-

फाइनल आंसर-की के साथ ही एसएससी ने रिस्पांस शीट भी जारी किया हैं। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं कि उनके कैसे मार्क्स आए थे। चुने गए व नहीं चुने गए, दोनों ही तरह के उम्मीदवारो के मार्क्स वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इस सुविधा का फायदा 22 तारीख यानि 22 जनवरी 2024 तक ही उठाया जा सकता हैं। इसके बाद वेबसाइट से मार्क्स हट जाएंगे। इन्हें देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने डिटे्ल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आदि लिखना होगा।

ऐसे डाउनलोड फाइनल आंसर-की-

  • दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम) की फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद फाइनल आंसर-की नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा। इसके एंड पर फाइनल आंसर-की का लिंक अटैच होगा, इस पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद नया पेज खुल जाएगा, उस पर अपना रजिस्ट्रेशन डिटेल लिख दे।
  • इसके बाद सबमिट कर दें. आंसर-की दिख जाएगी.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।
  • जिसके बाद आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • जिसके बाद प्रिंट ऑउट निकाल ले। 

                                                                                                                                                                                        साभार- Apna Bharat

Tags:    

Similar News