GATE 2023 Exam Date: गेट एग्जाम के शेड्यूल जारी, इस डेट से होगी परीक्षा

GATE 2023 Exam Date: गेट 2023 के लिए परीक्षा 4 से 12 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी और प्रवेश पत्र 3 जनवरी को अपलोड किए जाएंगे।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-11-28 07:24 GMT

GATE 2023 Exam Schedule released today (Newstrack)

GATE 2023 Exam Date: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2023 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिए हैं। गेट 2023 के लिए परीक्षा 4 से 12 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी और प्रवेश पत्र 3 जनवरी को अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार गेट की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 के लिए निर्धारित हैं। एग्जाम दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहला शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

GATE 2023 Exam Date: एग्जाम शेड्यूल

4 फरवरी, 2023

मार्निग शिफ्ट - कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (सीएस)

इवनिंग शिफ्ट – आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (एआर), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई)

5 फरवरी, 2023

फर्स्ट शिफ्ट - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई), पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग (ईएस), मानविकी और सामाजिक विज्ञान (एक्सएच)

सेकेंड शिफ्ट - बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (बीएम), रसायन विज्ञान (सीवाई), इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसी)

11 फरवरी, 2023

सुबह की पाली - भूविज्ञान और भूभौतिकी (जीजी), इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (आईएन), गणित (एमए), पेट्रोलियम इंजीनियरिंग (पीई), इंजीनियरिंग विज्ञान (एक्सई), जीवन विज्ञान (एक्सएल)

दोपहर की पाली - एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (एई), कृषि इंजीनियरिंग (एई), जैव प्रौद्योगिकी (बीटी), केमिकल इंजीनियरिंग (सीएच), पारिस्थितिकी और विकास (ईवाई), जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग (जीई), धातुकर्म इंजीनियरिंग (एमटी), नौसेना वास्तुकला और समुद्री इंजीनियरिंग (एनएम), भौतिकी (पीएच), उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग (पीआई), टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस (टीएफ)

12 फरवरी, 2023

मार्निंग शिफ्ट - सिविल इंजीनियरिंग सेट 1 (सीई1), सांख्यिकी (एसटी)

इवनिंग शिफ्ट - सिविल इंजीनियरिंग सेट 2 (CE2), माइनिंग इंजीनियरिंग (MN)

क्या है गेट एग्जाम

GATE एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य और कला विषयों में विभिन्न स्नातक विषयों के उम्मीदवारों की व्यापक समझ की जांच करती है।

गेट के परिणाम का उपयोग प्रासंगिक शाखाओं में स्नातकोत्तर, डॉक्टरेट और वित्तीय सहायता कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। परीक्षा परिणाम का उपयोग कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) द्वारा उनकी भर्ती प्रक्रियाओं में भी किया जाता है।

Tags:    

Similar News