गूगल ने डूडल बना कंप्यूटर साइंटिस्ट माइकल डर्टोजस को किया याद, जानें कौन हैं ये

Update: 2018-11-05 05:06 GMT

नई दिल्ली: गूगल किसी किसी दिन अपने सर्चिंग पेज पर गूगल की जगह डूडल बनाता है। डूडल बनाकर वह उस महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देता है। इसी क्रम में आज गूगल ने आज ग्रीक प्रोफेसर स्वर्गीय माइकल डर्टोजस को डूडल समर्पित किया है।

ये भी पढ़ें— गूगल ट्रेंड में टॉप पर योगी, सर्च में सभी मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ा

बता दें कि आज उनका 82वां जन्मदिन है। डूडल में कंप्यूटर साइंस के मैदान में उनके द्वारा किए गए काम को दिखाया गया है। साथ ही उनको पढ़ाते हुए भी दिखाया गया है। उनके हाथ में चॉक है और पीछे ग्रीनबोर्ड है। उनका जन्म 5 नवंबर, 1936 को ग्रीक के एथेंस में हुआ था और निधन 27 अगस्त, 2001 को संयुक्त राज्य अमेरिका के बॉस्टन में हुआ था।

जानें कौन हैं डर्टोजस

डर्टोजस एक कंप्यूटर साइंटिस्ट थे जिन्होंने कंप्यूटर टेक्नॉलाजी खासकर इंटरनेट के मैदान में बड़ा काम किया। उन्होंने उस वक्त ही कहा था कि इंटरनेट लोगों की जिंदगी में अहम अंग बनकार सामने आयेगा।

ये भी पढ़ें— हैप्पी वाला बड्डे गूगल! आज 20 साल का हुआ सर्च इंजन

टेक्नॉलाजी के बारे में उन्होंने कहा था, 'हमने करीब 300 साल पहले उस वक्त गलती की थी जब टेक्नॉलजी और मानवतावाद को अलग किया गया था। अब समय आ गया है कि दोनों को साथ लाया जाए।' डर्टोजस ने टेक्नॉलाजी को आम लोगों के इस्तेमाल की चीज बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित किया। इस दिशा में उन्होंने पर्सनल कंप्यूटर के इस्तेमाल और उसकी संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर काम किया।

पीएचडी भी किए थे डर्टोजस

वह 1974 से 2001 तक लैबरेटरी फॉर कंप्यूटर साइंस (एलसीएस) के साथ डायरेक्टर रहे। उस दौरान उन्होंने RSA encryption, the spreadsheet, the NuBus, the X Window System, और इंटरनेट पर काम किया।

ये भी पढ़ें— लच्छू महाराज की 74वीं जयंती आज, GOOGLE ने डूडल बनाकर किया याद

एथेंस कॉलेज से ग्रैजुएशन के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ अरकनसास में फुलब्राइट स्कॉलरशिप की थी और मैसाचूसट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (एमआईटी) से पीएचडी की थी। उन्होंने 1964 में एमआईटी, यूएस को फैकल्टी के तौर पर जॉइन किया था। वहां अपने निधन के समय यानी 2001 तक कार्यरत रहे।

Tags:    

Similar News