HRD ने जारी की एडवाइजरी, 10वीं और 12वीं परीक्षा में अब कोई भी बोर्ड नहीं बढ़ाएगा नंबर

कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं मेंअब छात्रों को नंबर बढ़ाकर नहीं दिए जाएंगें। मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है।

Update: 2017-10-06 11:56 GMT

नई दिल्ली: कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं मेंअब छात्रों को नंबर बढ़ाकर नहीं दिए जाएंगें। मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है।

पिछले नतीजों से पहले ही सभी शिक्षा बोर्ड इस पर सहमत हो गए थे कि मॉर्क्स मॉडरेट नहीं किए जाएंगे लेकिन कई बोर्ड ने तब भी परीक्षा में नंबर बढ़ाए थे।

ये भी पढ़ें... CBSE: कक्षा 9वीं और 11वीं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में आधारकार्ड एनरोलमेंट का भी ऑप्शन

इस बार से लागू होगी नीति

एचआरडी मंत्रालय में स्कूल एजुकेशन सेक्रटरी अनिल स्वरूप की ओर से यह एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सारे एजुकेशन बोर्ड इसके लिए पहले ही तैयार हो गए हैं, लेकिन नया नियम तय होने से पहले पिछली बार परीक्षा हो चुकी थी इसलिए सभी बोर्ड उसे लागू नहीं कर पाए। एडवाइजरी में कहा गया है कि इस अकैडमिक सेशन से मार्क मॉडरेशन नहीं किया जाएगा। केवल प्रश्नपत्र में अस्पष्टता होने, पेपर के अलग-अलग सेट में मुश्किल का स्तर अलग होने या मूल्यांकन प्रक्रिया में अनियमितता होने पर मार्क्स मॉडरेट किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें... CBSE का फरमान: अब छात्र बिना आधार कार्ड के नहीं भर सकेंगे बोर्ड परीक्षा का फॉर्म

पास होने के लिए मिलेंगे ग्रेस मार्क्स

पास होने के लिए अगर कुछ नंबरों की जरूरत है तो ग्रेस मार्क्स देने की प्रक्रिया को जारी रखा जा सकता है। हर बोर्ड को अपनी वेबसाइट पर ग्रेस मार्क्स पॉलिसी के बारे में बताना होगा। ग्रेस मार्क्स की जानकारी मार्कशीट में दी जाए या नहीं यह बोर्ड खुद तय कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें... CBSE ने SC से कहा- ये कदम उठाए जाते तो ना होती प्रद्युम्न की हत्या

अलग से दिखाएं एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी का परफॉर्मेंस

एवाइजरी में कहा गया है कि सभी बोर्ड में एक्स्ट्रा करिकुलर ऐक्टिविटी का वेटेज एक जैसा होना चाहिए। मार्कशीट में बोर्ड को छात्र-छात्राओं का एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी का परफॉर्मेंस अलग से दिखाना चाहिए। इसे स्कूल की पढ़ाई वाले परफॉर्मेंस के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। हर साल मॉडरेशन पॉलिसी के साथ वेबसाइट पर यह भी अपडेट करना चाहिए कि मार्क्स कितने मॉडरेट किए गए। सभी एजुकेशन बोर्ड से कहा गया है कि इस एडवाइजरी को लागू करने के लिए एक्शन टेकन रिपोर्ट 31 अक्टूबर तक मंत्रालय को भेजें।

Tags:    

Similar News