ICSI CSEET results 2024: ICSI CSEET के परीक्षा परिणाम कल 20 जुलाई 2024 को होंगे घोषित, जानिये क्यों विशेष थी ये परीक्षा

ICSI CSEET results 2024:विशेष बात ये है, रिजल्ट के साथ-साथ प्रत्येक कैंडिडेट के विषयवार अंकों की मार्कशीट भी संस्थान की वेबसाइट: www.icsi.edu पर उपलब्ध होगी

Written By :  Garima Shukla
Update: 2024-07-19 08:50 GMT

कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET 2024) परीक्षा परिणाम: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) द्वारा आयोजित CS कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET 2024) का परीक्षा परिणाम 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे डिक्लेअर किया जाएगा। ये घोषणा ICSI की अधिसूचना में अंकित की गयी है। परीक्षा परिणाम जब घोषित कर दिया जाये तो अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से अपने रिजल्ट्स चेक कर लें । जो कैंडिडेट CSEET परिणाम 2024 डाउनलोड करना चाहते हैं उन्हें रिजल्ट चेक करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण लॉगिन क्रेडेंशियल में दर्ज करने होंगे।

ICSI ने ये दी आधिकारिक सूचना 

ICSI ने ये सूचना अपने आधिकारिक नोटिस में दी है, इस जानकारी के अनुसार संस्थान ने जिक्र किया है "6 जुलाई 2024, 07 जुलाई 2024 और 8 जुलाई 2024 को आयोजित कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम शनिवार, 20 जुलाई 2024 को दोपहर 02:00 बजे जारी किया जाएगा।

रिजल्ट के साथ मार्कशीट भी होगी जारी

यही नहीं कैंडिट को अपनी मार्कशीट के लिए बहुत इंतजार न करना पड़े इसलिए अभ्यर्थी के विषयवार अंकों का विवरण संस्थान की वेबसाइट: www.icsi.edu पर उपलब्ध होगा। इस हिसाब से कैंडिडेट को अपने अंकोंकी जानकारी भी उसी समय मिल जायेगी। कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा, जुलाई 2024 सत्र का औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक विवरण संस्थान की अधिकृत वेबसाइट: www.icsi.edu पर रिजल्ट अनाउंस होने के तुरंत बाद अपलोड कर दिया जाएग।

रिमोट प्रॉक्टर्ड माध्यम से हुई थी ये परीक्षा

ये परीक्षा इसलिए भी विशेष है क्योंकि विशेष रूप से, ICSI CSEET परिणाम 2024 6, 7 और 8 जुलाई को रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड के माध्यम से सम्पन्न किया गया था। परीक्षा देने वाले कैंडिडेट को घर या किसी अन्य सुविधाजनक और अलग जगह से अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप का के जरिये परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी। ये एग्जाम 2 घंटे (120 मिनट) की समयावधि तक आयोजित की गई थी।

ICSI का परीक्षा प्रारूप

परीक्षा प्रारूप की बात की जाये तो परीक्षा के कुल अंक 200 थे, जिन्हें चार अलग अलग सब्जेक्ट में विभाजित किया गया था। जिन विषयों से प्रश्न पूछे गए थे वे इस प्रकार हैं: बिजनेस कम्युनिकेशन: 35 प्रश्न, 50 अंक कानूनी योग्यता और तार्किक तर्क: 35 प्रश्न, 50 अंक आर्थिक और व्यावसायिक वातावरण: 35 प्रश्न, 50 अंक करंट अफेयर्स और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के लिए : 35 प्रश्न, 50 अंक निर्धारितकिये गए थे।

ICSI CSEET परिणाम 2024 कैसे डाउनलोड करें?

ICSI CSEET 2024 का रिजल्ट डाउनलोड करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं। होम पेज पर नवीनतम@ICSI टैब खोलें। ICSI CSEET 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। लॉग इन करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें। ICSI CSEET परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। CSEET परिणाम परिणाम 2024 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसे सेव करें। ICSI CSEET परिणाम 2024 से जुड़ी हुई अधिक जानकारी के लिए, कैंडिट और अधिक जानकारी चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News