JEE Advanced 2021: रिजल्ट जारी, मृदुल अग्रवाल ने रचा इतिहास, हासिल किए 96.66%, लड़कियों में काव्या अव्वल

JEE Advanced 2021: जयपुर के मृदुल अग्रवाल ने इस परीक्षा में न केवल टॉप किया, बल्कि आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा में अब तक का सर्वोच्च स्कोर प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।

Report :  aman
Published By :  Monika
Update: 2021-10-15 09:14 GMT

मृदुल अग्रवाल (फोटो : सोशल मीडिया ) 

JEE Advanced 2021: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस (Joint Entrance Examination Advance) यानि जेईई एडवांस 2021 (JEE Advanced 2021) का रिजल्ट शुक्रवार 15 अक्टूबर को घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी (toppers ki list jari) कर दी गई है। जयपुर के मृदुल अग्रवाल (Mridul Agarwal) ने इस परीक्षा में न केवल टॉप किया, बल्कि आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा (IIT JEE pravesh pariksha)में अब तक का सर्वोच्च स्कोर प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। इस परीक्षा में मृदुल ने 360 में से 348 अंकों के साथ 96.66 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, लड़कियों में काव्या चोपड़ा ने टॉप किया है।

इसी तरह लड़कियों के वर्ग में आईआईटी दिल्ली की काव्या चोपड़ा ने टॉप किया है (Kavya Chopra top)। काव्या ने 360 में 286 अंक हासिल किए हैं। ज्ञात हो, कि जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस 2021 के पेपर- 1 और पेपर- 2 दोनों में कुल 1,41,699 उम्मीदवार शामिल हुए थे। हालांकि, जेईई (एडवांस) 2021 में कुल 41,862 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं।

उल्लेखनीय है, कि यह 2011 के बाद से जेईई एडवांस परीक्षा में किसी छात्र द्वारा बनाया गया उच्चतम स्कोर है। पिछले एक दशक में, उच्चतम स्कोर 96 प्रतिशत तक रहा है। जब वर्ष 2012 में एक टॉपर ने कुल 401 में से 385 स्कोर किया था। वहीं, 2020 में जेईई एडवांस परीक्षा 396 अंकों की थी। तब उच्चतम अंक 352 थे, जिसका प्रतिशत लगभग 88.88 फीसद था। बता दें, कि मृदुल ने जेईई मेन 2021 की परीक्षा में भी टॉप किया था। सत्र- 1 और सत्र- 2 में 300 अंकों के साथ 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस (जेईई एडवांस) 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जिन छात्रों ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे कल यानी 16 अक्टूबर से जोसा काउंसलिंग 2021 के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट (Aise Dekhe JEE Advanced 2021 Result )

-कोई भी छात्र सबसे पहले जो रिजल्ट देखना चाहता है वो अधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाए।

-इसके बाद हाईलाइट किए गए रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करें।

-इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।

-अब आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

-इस रिजल्ट को आप डाउनलोड कर सुरक्षित (सेव) भी कर सकते है, या फिर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं मृदुल 

यह सफलता एक दिन में हासिल नहीं हुई है। इसके लिए मृदुल हर रोज लगभग 12-14 घंटे तक पढ़ाई करते थे। वह कोचिंग के साथ-साथ 6 से 8 घंटे की खुद पढ़ाई करते रहे। कोरोना महामारी के दौरान मृदुल ने अपनी तैयारी पर पूरी तरह फोकस बनाए रखा। उसने पूरी तरह समय का सदुपयोग किया। मृदुल ने बताया कि उन्होंने स्टडी के लिए समय सीमा को और बढ़ाया। इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज ने भी उसकी मदद की। साथ ही अन्य छात्रों से बातचीत करने से उन्हें कंफ्यूजन दूर करने में मदद मिली। उसी का नतीजा है कि उन्हें जेईई एडवांस 2021 में ऐसी सफलता हासिल हुई है। मृदुल आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। ग्रेजुएट होने के बाद अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने परिवार और शिक्षकों को समान रूप से देते हैं।

Tags:    

Similar News