JEE Advanced AAT 2022 Result:17 सितंबर को जारी होंगे जेईई एएटी के नतीजे

JEE Advanced AAT 2022 Result: नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी होंगे। अभ्यर्थी अपना जेईई एडवांस एएटी 2022 का परिणाम अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से देख सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-09-16 10:35 GMT

jee advanced aat 2022 result on 17 september at jeeadv ac in (Social Media)

JEE Advanced AAT 2022 Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) का परिणाम 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना जेईई एडवांस एएटी 2022 का परिणाम अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से देख सकते हैं। बता दें कि आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 14 सितंबर को आयोजित हुआ था।

गौरतलब है कि जेईई एडवांस्ड एएटी टेस्ट विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, खड़गपुर और रुड़की में स्नातक आर्किटेक्चर प्रोग्राम के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित किया जाता है। आईआईटी में अंडरग्रेजुएट आर्किटेक्चर कोर्स में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को निर्धारित कट-ऑफ लाना अनिवार्य है।

How to Check JEE Advanced AAT 2022 Result

  • उम्मीदवार सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध AAT 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स की डालें।
  • आपका जेईई एडवांस्ड एएटी 2022 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब जेईई एडवांस्ड एएटी 2022 रिजल्ट चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
  • अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जा सकते हैं।
Tags:    

Similar News