JEE Main Admit Card 2023: जेईई मेन के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Admit Card 2023: एनटीए फर्स्ट सेशन के लिए जेईई मेन 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जेईई मेन के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-01-21 09:44 GMT

JEE Main Admit Card 2023 (Social Media)

NTA JEE Main Session 1 Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने फर्स्ट सेशन के लिए जेईई मेन 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जेईई मेन के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन फर्स्ट एग्जाम 24, 25, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को B.E./B.Tech (पेपर I, शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2) और 28 जनवरी (केवल दूसरी पाली) को बी.आर्क और बी.प्लानिंग (पेपर 2ए और पेपर 2बी) के लिए आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। साथ ही इससे पहले एनटीए जेईई मेन की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा।

JEE Main 2023 session 1 Direct link

JEE Main 2023 Session 1 के लिए एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • कैंडिडेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in 2023 पर जाएं
  • अब JEE Main 2023 Session 1 लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई मेन्स आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • एनटीए जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड सबमिट करे और डाउनलोड करें

इतने शिफ्ट में आयोजित होगा एग्जाम

जेईई मेन 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) एग्जाम है जो चरणों में आयोजित की जाएगी। फर्स्ट शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि सेकेंड शिफ्ट 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। पेपर फर्स्ट 90 अंकों का होगा जो 3 सेक्शन में विभाजित होगा। फिजिक्स-30, मैथ्स-30 और केमिस्ट्री-30। जबकि, बी.आर्क और बी-प्लानिंग के लिए पेपर II में क्रमशः 82 और 105 अंक हैं। जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

Tags:    

Similar News