JNUEE Ph.D Results 2022: जेएनयूईई पीएचडी रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

JNUEE Ph.D Results 2022: उम्मीदवार पीएचडी के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे जेएनयूईई की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर परिणामों की जांच कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-01-10 11:23 GMT

JNUEE Ph.D Results 2022 (Social Media)

JNUEE Ph.D Results 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 10 जनवरी, 2023 को जेएनयूईई पीएचडी रिजल्ट 2022 घोषित किया है। जो उम्मीदवार पीएचडी के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे जेएनयूईई की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर परिणामों की जांच कर सकते हैं। आपको बता दें परीक्षा 7 दिसंबर से 10 दिसंबर, 2022 तक 8 पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षाएं 39 शहरों में 43 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थीं। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की थी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल थे। परीक्षा में करीब 9000 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

Direct link for JNUEE Ph.D Results 2022

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप टू स्टेप दिशानिर्देशा का पालन कर सकते हैं।

JNUEE Ph.D Results 2022 ऐसे करें चेक

आप सबसे पहले जेएनयूईई की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध JNUEE Ph.D Results 2022 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें। आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अंत में रिजल्ट चेक करे और पेज डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

पीएचडी के लिए एडमिशन प्रक्रिया विश्वविद्यालय (जेएनयू) द्वारा किया जाता है। सीटों का स्थानांतरण/निरस्तीकरण/परिवर्तन चयन प्रक्रिया आदि में एनटीए की कोई भूमिका नहीं होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Tags:    

Similar News