MP Board Result 2022: मेरिट सूची में लड़कियों ने मारी बाजी, 12वीं का 72.72% तो 10वीं का 59.54% रहा परिणाम

MP Board Result 2022: मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम कुल 72.72 प्रतिशत रहा तथा मेरिट सूची में लड़कियों ने कमाल दिखाते हुए बाज़ी मार ली है।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  Monika
Update: 2022-04-29 09:12 GMT

SSC JE Final Result 2020 Declared  (फोटो: सोशल मीडिया )

MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम दोपहर 1 बजे घोषित हो चुका है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र लगातार वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख रहे हैं। ऐसे में परिणामों के सामने आने के बाद कई छात्र बेहद खुश नजर आ के तो वहीं कुछ के हाथ असफलता लगी। इस बार मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम कुल 72.72 प्रतिशत रहा तथा मेरिट सूची में लड़कियों ने कमाल दिखाते हुए बाज़ी मार ली है। इसी के साथ 10वीं का परिणाम 59.54 प्रतिशत रहा।

12वीं की छात्रा प्रगति मित्तल ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है, वहीं दूसरी ओर नैंसी दुबे ने मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं बोर्ड में प्रदेश टॉप किया है।

12वीं की राज्य मेरिट सूची में कुल 153 विद्यार्थी रहे जिसमें से 93 लड़कियां और 60 लड़के शामिल हैं। हालांकि 12वीं का 72 रिजल्ट बेहतर ठीक है लेकिन यदि बीते वर्ष से इसकी तुलना करें तो यह बेहद ही निराशाजनक है, क्योंकि बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते मध्यप्रदेश बॉर्ड 12वीं की बगैर परीक्षा के सभी छात्रों को पास कर दिया गया था। इसी के साथ 10वीं का 59.54 प्रतिशत परीक्षा परिणाम सन्तोषजनक स्थिति से भी नीचे है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 20 फरवरी के बीच प्रदेशभर में आयोजित हुई थीं। जिसके तहत कुल 18 लाख से अधिक छात्र/छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी है, जिनका परिणाम आज दोपहर 1 बजे घोषित हो चुका है।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आप एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं।

रिजल्ट जांचने के लिए सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं तथा इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित विकल्पों में से 10वीं अथवा 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद अब अपना रोल नंबर और अन्य मांगों गयी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। अंतिम सबमिट करते ही आपका एमपी बोर्ड 10वीं तथा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आपको वेबपेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Tags:    

Similar News