NCERT की 12वीं कक्षा की किताब में बदलेगा अक्साई चिन का विवादित मैप

राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की 12वीं क्लास के पॉलिटिकल साइंस की किताब में मैप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विपरित प्रतिक्रिया हुई। मैप के माध्यम से अक्साई चिन को विवादित हिस्सा बताए जाने पर सोशल मीडिया पर फजीहत हुई। जिसके बाद अब एनसीईआरटी इससे संबंधित मैप को बदलेगा।

Update: 2017-05-14 12:46 GMT

नई दिल्ली : राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की 12वीं क्लास के पॉलिटिकल साइंस की किताब में मैप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विपरित प्रतिक्रिया हुई। मैप के माध्यम से अक्साई चिन को विवादित हिस्सा बताए जाने पर सोशल मीडिया पर काफी फजीहत हुई। जिसके बाद अब एनसीईआरटी इससे संबंधित मैप को बदलेगा।

ये भी पढ़ें... मई कें अंत में जारी होंगे CBSE के 10वीं और 12वीं परिणाम

दरअसल, टेक्स्टबुक का नाम है, समकालीन विश्व राजनीति। इसका पहला प्रकाशन वर्ष 2007 में हुआ था। बाद में इसका फिर से प्रकाशन हुआ। इसमें एक मैप के माध्यम से अक्साई चिन को ठीक उसी पीले रंग में दिखाया गया है, जिसमें चीन को दिखाया गया है। यह मैप टैक्सस यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी से साभार लिया गया है।

Tags:    

Similar News