GOOD NEWS: IIT में छात्राओं के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 प्रतिशत सीटें

इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) एक अहम कदम उठाने जा रहा है। IITs की क्लास में छात्र और छात्राओं की संख्या को संतुलित करने के लिए आईआईटी में छात्राओं के लिए सीट का कोटा 20 फीसदी बढ़ाया जाएगा।

Update: 2017-04-16 08:42 GMT

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) एक अहम कदम उठाने जा रहा है। IITs की क्लास में छात्र और छात्राओं की संख्या को संतुलित करने के लिए आईआईटी में छात्राओं के लिए सीट का कोटा 20 फीसदी बढ़ाया जाएगा। यह कदम IITs में एडमिशन लेने वाली छात्राओं की संख्या को सुधारने के लिए लिया जा रहा है।

साल 2014 में 8.8 फीसदी छात्राओं को IITs में एडमिशन मिला था, साल 2015 यह संख्या बढ़कर 9 पर्सेंट हो गया। साल 2016 में संख्या में गिरावट आई और आंकड़ा 8 प्रतिशत पर पहुंच गया।

HRD अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 20 फीसदी सुपरन्यूमेररी कोटा सिर्फ तभी लागू होगा, जब एडमिशन में छात्राओं का अनुपात बहुत अधिक कम होगा। अगर 100 सीटों में सिर्फ 10 छात्राओं को ही एडमिशन मिल पाया है तो फिर सिर्फ छात्राओं के लिए सीटों में 20 फीसदी का इजाफा किया जाएगा। इन अतिरिक्त सीटों पर एडमिशन के दौरान कट ऑफ कम ही रखने की कोशिश की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइडस में जाएं...

बढ़ेंगी 20 पर्सेंट सीटें

यह फैसला शनिवार को हुए ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) की बैठक में लिया गया। इस निर्णय को पूरी तरह लागू करने में 3 साल लगेंगे। साल 2018 में लड़कियों के लिए 14 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी। वहीं साल 2019 में 17 फीसदी और साल 2020 में 20 फीसदी सीटों की बढ़ोत्तरी की जाएंगी।

ताकि खाली सीटों को कर सके कम

-पिछले साल 23 IIT , 32 NIT और कुछ सरकारी टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स में 3,000 सीट छह राउंड की काउंसलिंग के बाद भी खाली रह गई थीं।

-इसमें IIT की 73 और NIT की 1,518 सीटें शामिल थीं।

-IIT और NIT को उनके सबसे ज्यादा प्रचलित कोर्स के बारे में पता करने को भी कहा गया है, जिससे कम रुचि वाले कोर्स की सीटों को कम किया जा सके।

-इससे हर साल खाली रहने वाली सीटों को कम किया जा सकेगा।

IIT और NIT की काउंसलिंग एक साथ

-ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JOSAA) इस बारे में विचार कर रही है कि IIT और NIT की काउंसलिंग एक साथ की जाए।

-शनिवार को यह भी तय हुआ कि इस साल काउंसलिंग के कुल 7 राउंड होंगे।

-काउंसलिंग के चार राउंड बाद भी जो स्टूडेंटेस अपनी पसंद का कोर्स नहीं चुनेंगे, उनकी एडमिशन फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा जब्त हो जाएगा।

-पिछले साल तक IIT और NIT ने काउंसलिंग के कुल छह राउंड किए थे।

Tags:    

Similar News