बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर के 1676 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

ये भर्तियां प्रदेश के राजकीय पॉलिटेक्नीक और राज्यकीय महिला पॉलिटेक्नीक में होंगी। ये पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे।

Update: 2019-03-16 06:04 GMT

लखनऊ: बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर के 1676 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 31 मार्च 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां प्रदेश के राजकीय पॉलिटेक्नीक और राज्यकीय महिला पॉलिटेक्नीक में होंगी। ये पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे।

पद विवरण

लेक्चर, कुल पद: 691 (विषय के अनुसार पद संख्या)

इलेक्ट्रॉनिक्स, पद: 122 (अनारक्षित: 47)

मेकेनिकल, पद: 148 (अनारक्षित: 62)

सिविल, पद: 115 (अनारक्षित: 41)

इलेक्ट्रिकल, पद: 114 (अनारक्षित: 46)

कंप्यूटर, पद: 84 (अनारक्षित: 33)

योग्यता (उपरोक्त पांचों पदों के लिए): पद संबंधित इंजीनियरिंग विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई/बीटेक और एमई/एमटेक की डिग्री होना जरूरी है। वैध गेट स्कोर प्राप्त हो।

भौतिकी, पद: 23 (अनारक्षित: 08)

गणित, पद: 39 (अनारक्षित: 13)

अंग्रेजी, पद: 22 (अनारक्षित: 08)

इकोनॉमिक्स, पद: 24 (अनारक्षित: 09)

शैक्षिक योग्यता (उपरोक्त चार पदों के लिए): अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड और न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में पीजी डिग्री प्राप्त हो। साथ ही नेट या समकक्ष पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण हो।

सहायक प्राध्यापक, कुल पद: 985 (विषय के अनुसार रिक्तियां)

इलेक्ट्रिकल, पद: 285 (अनारक्षित: 114)

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, पद: 145 (अनारक्षित: 55)

मेकेनिकल, पद: 251 (अनारक्षित: 104)

सिविल, पद: 304 (अनारक्षित: 122)

योग्यता (उपरोक्त चार विषयों के लिए): पद संबंधित इंजीनियरिंग विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई/बीटेक और एमई/ एमटेक की डिग्री हासिल की हो। वैध गेट स्कोर प्राप्त हो।

आयु : न्यूनतम 22 वर्ष।

चयन प्रक्रिया: साक्षात्कार के साथ ही नेट/गेट स्कोर के आधार पर योग्य आवेदकों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: इन पदों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

वेबसाइट: https://dst.bih.nic.in

Tags:    

Similar News