UP B.Ed JEE 2022 Counselling: यूपी बीएड जेईई के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, आज से करें आवेदन

UP B.Ed JEE 2022 Counselling: अभ्यर्थी पंजीकरण प्रक्रिया एमजेपीआरयू की आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होंगे।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-09-30 09:21 GMT

UP B.Ed JEE 2022 Counselling registration from 30 september (Social Media)

UP B.Ed JEE 2022 Counselling: महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड जेईई 2022 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण के लिए रैंक 1 से 75 हजार रैंक तक के उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन होगा। अभ्यर्थी पंजीकरण प्रक्रिया एमजेपीआरयू की आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होंगे। ऐसे उम्मीदवार जिन्हें यूपी बीएड जेईई 2022-24 मेरिट लिस्ट में रैंक आवंटित किया गया है, वे काउंसलिंग में भाग लेने के योग्य हैं। काउंसलिंग रैंक 1 से अंत तक बचे हुए उम्मीदवारों की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप टू स्टेप दिशा निर्देशों का पालन कर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

UP B.Ed JEE 2022 Counselling Direct link

UP B.Ed JEE 2022 Counselling के लिए ऐसे करे अप्लाई

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cdn3.digialm.com पर जाएं।

अब होम पेज पर उपलब्ध UP B.Ed JEE 2022 Counselling के लिंक पर क्लिक करें।

फिर लॉगिन विवरण दर्ज करे या ऑनलाइन पंजीकरण करें।

आवेदन पत्र भरे और आवश्यक चरणों का पालन करें।

सबमिट पर क्लिक करें।

अब उसी पेज को डाउनलोड करे और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इस तिथि से शुरू होगा च्वाइस अलॉटमेंट

फेज 1 का रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर से 7 अक्टूबर 2022 तक होगा। च्वाइस अलॉटमेंट 8 अक्टूबर को और अलॉटमेंट 9 अक्टूबर 2022 को होगा। सीट कंफर्मेशन पेमेंट विंडो 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2022 तक खुलेगी।

Tags:    

Similar News