UP B.ed Counselling 2022: शेड्यूल जारी, कल से पहले चरण की काउंसलिंग, जाने अपना शेड्यूल

UP B.ed counselling 2022: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जारी किया है

Update:2022-09-29 16:03 IST

UP B.ed counselling 2022 Schedule released first phase counseling from tomorrow know your schedule (Social Media)

UP B.ed counselling 2022: यदि आप यूपी बीएड की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, तो आपके लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तर प्रदेश b.ed काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जारी किया है। शेड्यूल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोहेलखंड विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UP B.ed counselling 2022: 4 चरणों में की जाएगी काउंसिल

यदि नोटिफिकेशन की माने तो उत्तर प्रदेश b.ed काउंसलिंग 4 चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 30 सितंबर जानि कि कल आयोजित की जाएगी और 13 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 9 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक, तीसरे चरण प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2022 तक चलेगी और चौथे चरण के लिए 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी । अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें

UP B.ed counselling 2022: आसान स्टेप्स में चेक करें अपना शेड्यूल

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जाएं
  • होम पेज पर आने के बाद यूपी बीएड काउंसलिंग शेड्यूल के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर यूपी b.ed एग्जाम की पीडीएफ खुल जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें तथा भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकलवा कर रखिए।

UP B.ed counselling 2022: 667463 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

उत्तर प्रदेश b.ed के लिए एंट्रेंस एग्जाम 6 जुलाई 2022 को आयोजित किया गया था। जिसमें लगभग 1400 परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया गया था। परीक्षा मैं लगभग 66,7423 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

Tags:    

Similar News