यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019: 12 वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

अबकी बार यूपी बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों ने आपना ज्ञान प्रदर्शित करते हुए लड़कों  को पछाड़ दिया है यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारते हुए इस साल लड़कों से आगे रही।

Update: 2019-04-27 07:42 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित(यूपी बोर्ड) के छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्‍म। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी हो गया।

अबकी बार यूपी बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों ने आपना ज्ञान प्रदर्शित करते हुए लड़कों को पछाड़ दिया है यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारते हुए इस साल लड़कों से आगे रही।

यह भी देखें... यूपी बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में 80.07 प्रतिशत छात्र पास

जहां एक तरफ 12वीं में सिर्फ 64.40 % लड़के पास हो पाये तो दूसरी तरफ लड़कियों ने अपना दम दिखते हुए और 76.46 % लड़कियां हुईं पास।

12वीं में तनु तोमर ने 500 में से 489 नंबर लाते हुए 97.8% हासिल किए जिसे लड़कियों के लिए गर्व की बात काही जा रही है।

Tags:    

Similar News