UPSC NDA & NA 2 Admit Card 2022: UPSC ने जारी किया NDA & NA 2 का Admit Card, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC NDA & NA 2 Admit Card 2022: एडमिट कार्ड 10 अगस्त से 4 सितंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। परीक्षा 4 सितंबर, 2022 को सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 150वें कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-08-10 14:27 GMT

UPSC NDA & NA 2 Admit Card 2022 (Social Media)

 UPSC NDA & NA 2 Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने 10 अगस्त, 2022 को UPSC NDA और NA 2 Admit Card 2022 जारी किया है। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा 2 के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि एडमिट कार्ड 10 अगस्त से 4 सितंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। परीक्षा 4 सितंबर, 2022 को सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 150वें कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

UPSC NDA & NA 2 Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

1. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध "UPSC NDA & NA 2 Admit Card 2022" लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

5. एडमिट कार्ड चेक करे और डाउनलोड करें।

6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित विवरण की जांच कर सकते हैं। जो उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र ले जाने में विफल रहते हैं, उन्हें 4 सितंबर, 2022 को यूपीएससी एनडीए और एनए परीक्षा में बैठने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। यूपीएससी ने यूपीएससी एनडीए और एनए II परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई, 2022 से शुरू की थी। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 7 जून 2022 थी। 

Tags:    

Similar News