UP शिक्षामित्र: TET अक्टूबर में, दिसंबर में होगी शिक्षक भर्ती

Update: 2017-08-22 00:57 GMT
UP शिक्षामित्र: TET अक्टूबर में, दिसंबर में होगी शिक्षक भर्ती

लखनऊ: प्रदेश में शिक्षामित्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने अक्टूबर में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीचर्स एजिबिलिटी टेस्ट) कराने और दिसंबर में सहायक अध्यापकों की भर्ती निकालने का निर्णय किया है। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक की भर्ती में 2.5 अंक प्रतिवर्ष से अधिकतम 10 वर्ष के लिए 25 भारांक देकर भर्ती में वरीयता दी जाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह ने बताया, कि अक्टूबर में टीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। संभवत: 15 अक्टूबर को परीक्षा होगी।

दिसंबर में सहायक अध्यापकों की नई भर्ती

टीईटी का परिणाम आने के बाद दिसंबर में सहायक अध्यापकों की नई भर्ती निकाली जाएगी। इस भर्ती में शिक्षामित्रों को 2.5 अंक प्रति वर्ष की दर से अधिकतम 10 वर्ष के 25 भारांक देकर वरियता दी जाएगी। इसके लिए विभाग नियमावली में संशोधन करने की तैयारी कर रहा है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...

1 अगस्त से माने जाएंगे प्रत्यावर्तित

राज प्रताप सिंह ने बताया, कि सहायक अध्यापक पद पर समायोजित हुए शिक्षामित्र सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 1 अगस्त 2017 से शिक्षामित्र के पद पर प्रत्यावर्तित माने जाएंगे। उन्हें 1 अगस्त 2017 से 10,000 रुपए प्रति महीने मानदेय दिया जाएगा।

मूल विद्यालय में पदस्थापित हो सकते हैं

राज प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षामित्र स्वेच्छा से वर्तमान विद्यालय या उनके मूल विद्यालय में पदस्थापित होने का विकल्प दे सकते हैं। उनके विकल्प के अनुसार उनकी पोस्टिंग की जाएगी।

आंदोलन और वार्ता एक साथ नहीं हो सकते

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने कहा, 'सरकार को शिक्षामित्रों के प्रति पूरी सहानुभूति है। साथ ही इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन भी करना है। हमने शिक्षामित्रों के सामने पहले ही ये सभी विकल्प रखकर उनसे धरना, प्रदर्शन बंद कर स्कूलों में जाकर पठन-पाठन कराने की अपील की थी। सरकार उनके लिए जो भी बेहतर कर सकती है, वह किया जा रहा है। आंदोलन और वार्ता एक साथ नहीं हो सकते। शिक्षामित्रों को पहले स्कूलों में जाकर काम शुरू करना चाहिए।'

Tags:    

Similar News