KMC University Lucknow: लैंग्वेज यूनिवर्सिटी में भारतीय ज्ञान परम्परा पर सम्पन्न हुआ वर्कशॉप
KMC University Lucknow: प्रो.दीक्षित ने अपने उद्बोधन में यह बताया कि भारतीय शिक्षण मंडल प्राचीन भारतीय ज्ञान परम्परा से संबंधित पाण्डुलिपियों को डिजिटल रुप में संग्रहित करने का अभूतपूर्व कार्य कर रहा है।;
KMC Language University Lucknow (Social Media)
KMC University Lucknow: ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती लैंग्वेज यूनिवर्सिटी में विश्वविद्यालय और भारतीय शिक्षण मंडल के संयुक्त प्रयास से ''भारतीय ज्ञान परम्परा'' पर एक कार्यशाला आयोजित की गयी। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.मनोज दीक्षित ने भारतीय ज्ञान परम्परा में गुरुकुल के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रो.दीक्षित ने अपने उद्बोधन में यह बताया कि भारतीय शिक्षण मंडल प्राचीन भारतीय ज्ञान परम्परा से संबंधित पाण्डुलिपियों को डिजिटल रुप में संग्रहित करने का अभूतपूर्व कार्य कर रहा है।जिससे भावी पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परम्परा से परिचित कराया जा सके।
इस कार्यशाला में अध्यक्षीय भाषण देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एन.बी.सिंह ने प्राचीन संस्कारों और भारतीय ज्ञान परम्परा के अर्न्तसम्बन्धों को उजागर किया। साथ ही बताया कि किस प्रकार से पुराने लोग वर्तमान तकनीक से परिचित न होते हुए भी अच्छे ढ़ंग से कार्यो को सम्पादित करते थे।
इस अवसर पर भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली सुभाष स्वराज सरकार पत्र लेखन प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यशाला का संचालन विश्वविद्यालय के कुलानुशासक और कार्यशाला के आयोजक सचिव डॉ.नीरज शुक्ल ने किया। जबकि धन्यवाद प्रस्ताव महिला अध्ययन केन्द्र की समन्वयक और कार्यशाला की सयोजिका डॉ. नलिनी मिश्रा ने किया।