Priyanka Gandhi Chandauli: प्रियंका गांधी ने BJP पर हमला बोला, कहा- देश को दिशा देने वाले प्रदेश की हालत खस्ताहाल

Priyanka Gandhi Chandauli: प्रियंका गांधी ने कहा है कि देश को दिशा देने वाले प्रदेश की हालत आज खस्ताहाल है।

Report :  Ashvini Mishra
Published By :  Divyanshu Rao
Update:2022-03-03 21:30 IST

प्रियंका गांधी (तस्वीर : न्यूज़ट्रैक)

Chandauli News: कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने आज यहां BJP पर हमला बोला और कहा- देश को दिशा देने वाले प्रदेश की हालत खस्ताहाल है। वह चंदौली जिले के विधानसभा सकलडीहा से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के प्रचार के लिए सकलडीहा इण्टर कालेज के मैदान में सभा को संबोधित करने पहुंची थी।

प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की वर्तमान सरकार महंगाई को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है। सरसों का तेल ढाई सौ प्रति लीटर है वही एक मजदूर की दहाड़ी भी ढाई सौ रुपया है। एक गरीब मजदूर अपना जीवन कैसे चलाएगा। धर्म की राजनीति करने के साथ-साथ विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ वादे ही करती आई है यह सरकार।12 लाख पद रिक्त होने के बाद भी सरकार ने उसे भरने का काम नहीं किया।

प्रेस वार्ता में प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेश पूरे 400 सीटों पर लड़ रही है। परफॉर्मेंस भी अच्छा होगा उन्होंने अमित शाह के द्वारा कांग्रेस सरकार में लगाए गए आतंकवाद की ढिलाई के आरोप पर कहा कि मोदी अमित शाह फसल चल रहे आवारा पशुओं, महंगाई पर, महिलाओं की सुरक्षा पर गैस के बढ़ते दाम पर पेट्रोल के बढ़ते दाम पर क्यों नहीं बोलते हैं।

उन्होंने अपने पिता का उदाहरण देते हुए कहा कि मेरे पिताजी जब अमेठी से सांसद होकर प्रधानमंत्री बने तो स्वयं जीप चला कर अमेठी के गांव में जाकर लोगों से मिलते थे। उनकी दुख तकलीफ को सुनते थे ना कि आज प्रदेश के किसानों का 14हजार करोड़ बकाया होने के बाद प्रधानमंत्री 18 हजार करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर में चलते करते हैं।

प्रियंका गांधी की तस्वीर 

क्या यह बोझ जनता के ऊपर नहीं पड़ रहा है। बसपा रही हो या सपा सभी बस वादे ही किये हैं।कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ की सरकार का उदाहरण देते हुए बताया कि जो आवारा पशु पूरे फसल को बर्बाद कर रहे हैं किसान की मेहनत बर्बाद हो रही है आवारा पशुओं पशुओं को अपने घरों में रखेंगे और उनके गोबर को सरकार ₹2 प्रति किलो की दर से लेगी।

इससे आवारा पशुओं से भी किसान की फसलों की बचत होगी वही किसान को लाभ भी होगा।सरकार बनते ही सबसे पहले बेरोजगारी दूर की जाएगी। जो 12 लाख पद रिक्त है उसको भरा जाएगा और 8 लाख पद का सृजन करते हुए 20 लाख बेरोजगार को रोजगार दिया जाएगा अपने आधे घंटे की भाषण में प्रियंका गांधी ने यह कहा।


Tags:    

Similar News