UP Election 2022: साध्वी निरंजन ज्योति ने किया अखिलेश-प्रियंका पर हमला, PM Modi की जमकर की तारीफ

UP Election 2022: फतेहपुर में दो दिवसीय दौरे पर आई BJP सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, PM Modi के विदेश रणनीति का नतीजा विदेश से बच्चे वापस आये।इस दौरान साध्वी निरंजन ने प्रियंका अखिलेश पर जमकर हमला बोला।

Written By :  Ramchandra Saini
Published By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-03-05 16:29 GMT

साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल तस्वीर)

UP Election 2022: यूपी के फतेहपुर जिले में एक दिवसीय दौरे पर आयी जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Niranjan Jyoti) ने सपा अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी रैली कहीं भी निकली मंच तोड़ा गया, कही मंच पर जबरन चढ़ने का प्रयास किया गया, कहीं कुर्सी तोड़ी गई, कितना अनुशासन है उनकी पार्टी में वही जानते है।

प्रियंका पर पलटवार

वहीं प्रियंका गांधी का बयान की देश के प्रधानमंत्री दो करोड़ के प्लान में विदेशों में चलते है। इस पर केंदीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) प्रयागराज व बनारस चुनाव प्रचार में पहुंची थी तो बनारस में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किया होगा। तो सच्चाई से देखा होगा कि यह वही जगह या दूसरी जगह जब कभी गई होगी। यह प्रधानमंत्री के विदेशों में घूमने का नतीजा है कि आज बच्चे विदेशों से सकुशल अपने घर वापस आ रहे और यूक्रेन के युद्ध में फंसे लोगों को निकलने के लिए तिरंगा झंडा ही काफी है।

ममता पर तंज

वहीं प्रदेश में हुए दंगे के सवाल पर कहा कि पश्चिमी बंगल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बनारस में चुनाव प्रचार को आयी तो कही कुछ नहीं हुआ। जब हमारे मुख्यमंत्री गए थे तो उनके हेलीकॉप्टर को उतरने नहीं दिया गया। चुनाव प्रचार करने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमला हुआ। हमारी पार्टी दंगा फसाद पर विश्वास नहीं करती यूपी के 7वें चरण के चुनाव बाद प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अब बस अंतिम चरण का मतदान बाकी रह गया है जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर और हमलावर हो गई हैं। अंतिम चरण के लिए प्रदेश के नौ जिलों में 7 मार्च को मतदान होगा। वहीं चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News