UP Election 2022: अनुराग ठाकुर का अखिलेश यादव पर तंज, 10 मार्च के बाद कहेंगे ईवीएम बेवफा है

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 मार्च को अखिलेश कहेंगे ईवीएम बेवफा है। लेकिन अखिलेश 8 मार्च से ही ईवीएम को बेवफा साबित करने पर तुल गए हैं और अपनी हार का बहाना ढूंढ रहे हैं।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-03-08 17:47 GMT

अनुराग ठाकुर (फोटो-सोशल मीडिया)

Lucknow News: यह वही सपा है जिससे जनता खफा है और 10 मार्च को अखिलेश कहेंगे ईवीएम बेवफा है। लेकिन अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने तो 8 मार्च को ही ईवीएम को बेवफा कहना शुरू कर दिया।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur) ने मंगलवार को जारी एक बयान में अपनी कही बात की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव (akhilesh Yadav) नई हवा, नई सपा की बात करते थे तो उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि वही हवा है, वही सपा है जिससे जनता खफा है।

अपनी हार का बहाना ढूंढ रहे हैं अखिलेश: अनुराग

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 10 मार्च को अखिलेश (Akhilesh Yadav) कहेंगे ईवीएम बेवफा है। लेकिन अखिलेश 8 मार्च से ही ईवीएम को बेवफा साबित करने पर तुल गए हैं और अपनी हार का बहाना ढूंढ रहे हैं।

सपा के चरित्र को पूरी तरह समझ चुकी है जनता

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सपा पर आतंकी, दंगाई और गुंडों की पूरी छाप है और जनता समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के चरित्र को पूरी तरह समझ चुकी है और नकार भी चुकी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पक्ष में अब नया 'एम वाई' फैक्टर है। यह नया 'एम वाई' मतलब मोदी और योगी है। इन 'एम वाई' का मतलब मोदी की योजनाएं हैं। यह जनता के दिल में घर कर चुका है जिसका खुलासा 10 मार्च को हो जाएगा।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News