Bigg Boss 16: जानिये इस बार बिग बॉस में क्या होने वाला है नया, कैसा होगा घर और कैसे होंगे टास्क ?

2022 Bigg Boss 16: इस बार बिग बॉस 16 पहले से ज़्यादा मज़ेदार और कठिन होने वाला है। इस बार शो पर क्या क्या होगा आइये ये भी जान लेते हैं।

Update: 2022-09-12 04:50 GMT

Bigg Boss 16 (Image Credit-Social Media)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का प्रोमो आउट: टेलीविज़न के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का जहाँ लम्बे इंतज़ार के बाद प्रोमो सामने आ गया है वहीँ इस बार शो पर काफी कुछ नया होने वाला है। इस बार बिग बॉस 16 पहले से ज़्यादा मज़ेदार और कठिन दिख रहा है जहाँ कंटेस्टेंट्स के लिए कई मुश्किल टास्क और उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रोमो से काफी कुछ साफ़ हो रहा है लेकिन इसके अलावा शो पर क्या क्या होगा आइये ये भी जान लेते हैं।

रियलिटी शो बिग बॉस के फैंस के लिए ये एक रोमांचक रविवार रहा जहाँ फैंस शो के पहले प्रोमो के सामने आने और शो के नए सीजन के बारे में अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीँ प्रोमो के सामने आने पर दर्शकों के मन में कई सवाल भी उठ खड़े हुए हैं। इस साल बिग बॉस कई कठिन और मज़ेदार टास्कस लेकर आया है। जिसकी टैग लाइन है "क्योकि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे।" जिससे कई सवाल उठ खड़े होते हैं कि ऐसा क्या होने वाला है इस बार बिग बॉस में तो आपको बता दें इस बार कंटेस्टेंट्स की कोई भी स्ट्रैटर्जी या प्लानिंग काम नहीं आएगी। जो वो सोचेंगे उसके उलट बिग बॉस अपना गेम खेल कर उन्हें अचरज में डाल सकते हैं।

मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा है," "इन 15 सालो में सबने अपना अपना गेम, लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की। देखिए #BiggBoss16 जल्द ही, सिर्फ #कलर्स पर!" साथ ही प्रोमो में सलमान खान अपने अंदाज़ में फुल एट्टीट्यूड में नज़र आ रहे हैं। वहीँ अब ये नया सीजन ट्विस्ट और टर्न से भरा होने वाला है। शो के टीज़र ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है क्योंकि ये बड़े पैमाने पर बदलाव की ओर इशारा करता है।

प्रोमो की शुरुआत बिग बॉस के पिछले सीज़न की कुछ झलकियों के साथ होती है। जैसे-जैसे ये आगे बढ़ता है, होस्ट सलमान खान को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि दर्शकों ने अब तक कंटेस्टेंट्स को खेल खेलते देखा है लेकिन इस साल बिग बॉस खुद खेलेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि दर्शकों को इस बार ऐसा अनुभव मिलेगा जो शो के इतिहास में कभी नहीं हुआ।

कुछ ही समय में, प्रशंसकों ने टीज़र पर अपने रिएक्शंस के साथ सोशल मीडिया पर कमैंट्स की सुनामी ला दी। एक ने लिखा, "#सलमान खान कोई बात नहीं हमे बिग बॉस में सिर्फ आप का ही इंतजार होता है।" एक अन्य ने कहा, "ये कितना डोप लग रहा है।" "भाई आग लग दी," एक फैन ने भी लिखा।

इस बीच आपको बता दें शो पर कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा और उसके बारे में विवरण और रियलिटी शो की रिलीज की तारीख अभी भी पूरी तरह से सामने नहीं आई है। लेकिन इंडस्ट्री से कई नाम इंटरनेट पर सामने आए हैं लेकिन फिलहाल शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू, सृति झा, चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन को लेकर काफी चर्चा है।

Tags:    

Similar News