Bhojpuri Upcoming Movies 2022: टॉप 5 लेटेस्ट भोजपुरी अपकमिंग मूवीज, देखोगे नहीं तो जानोगे कैसे

Top 5 Bhojpuri Upcoming Movies List: आज हमने अपने इस आर्टिकल में भोजपुरी इंडस्ट्री की बहुत जल्द रिलीज होने वाली 5 फिल्मों के नाम और फिल्म में कास्ट हुए एक्टर और एक्ट्रेसेज की जानकारियां लेकर आए हैं। साथ ही इन फिल्मों के रिलीजिंग डेट सभी छोटी से बड़ी जानकारी के लिए पढ़िए हमारा ये आर्टिकल

Report :  Anushka Rati
Update: 2022-10-01 04:25 GMT

Bhojpuri upcoming movies 2022 (image: social media)

Top 5 Bhojpuri Upcoming Movies List: आज हमने अपने इस आर्टिकल में भोजपुरी इंडस्ट्री की बहुत जल्द रिलीज होने वाली 5 फिल्मों के नाम और फिल्म में कास्ट हुए एक्टर और एक्ट्रेसेज की जानकारियां लेकर आए हैं। साथ ही इन फिल्मों के रिलीजिंग डेट सभी छोटी से बड़ी जानकारी के लिए पढ़िए हमारा ये आर्टिकल

1 Jai Maa Vindhyavasini

जय माँ विंध्यवासिनी फिल्म अंजना सिंह की आने वाली भोजपुरी फिल्म है जिसका ट्रेलर 16 सितम्बर 2022 को B4U भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस अंजना सिंह लीड रोल में हैं। 


वहीं इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करे तो इस फिल्म में आपको अमरीश सिंह ,अंजना सिंह, गुंजन पंत, प्रकाश जैस, जे नीलम, मनोज टाइगर, समर्थ चतुर्वेदी, अवंतिका यादव, के के गोस्वामी, रिंकू भारती, उमाकांत राय, तृष्णा खा , रश्मी शर्मा, सत्या शुक्ला, राज कुमार गुप्ता, कविता राज सिंह, पुन्नू पांडे, पूजा दुबे राम गुप्ता, संजय यादव और विष्णु शंकर बेलु नजर आएंगे।

2 हमार स्वाभिमान

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म हमार स्वाभिमान का फर्स्ट लुक सितंबर 2022 को लॉन्च किया था। वहीं इस फिल्म में पवन सिंह फुल ऑन एक्शन करतें नजर आएंगे। बता दें कि अभी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ नहीं किया गया है लेकिन बहुत जल्द ही इसके ट्रेलर को रिलीज़ किये जाने की सम्भावना है। इसके साथ ही अभी तक इस फिल्म की रिलीज़ डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है। साथ ही इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आपको पवन सिंह और अंजना सिंह की जोड़ी नजर आएगी।


3 समाज में परिवर्तन

समाज में परिवर्तन में समर सिंह की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है। वहीं इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर 12 जून 2022 को रिलीज़ किया गया है। बता दें की इस फिल्म में समर सिंह के साथ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। साथ ही इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आपको समर सिंह, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, प्रकाश जायस, केके गोस्वामी, राज प्रेमी, मनोज लाल यादव और अन्य एक्टर्स दिखाई देंगे।


4 Sangharsh 2

संघर्ष 2 खेसारी लाल यादव की आने वाली भोजपुरी का नाम है जिसका पहला पार्ट काफी हिट रहा था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है। वहीं अब तक इस फिल्म के गानें बहुत अच्छे हैं और अगर आप इस फिल्म के गाने को सुनना चाहते हैं तो आप लोग इन गानों का ऑडियो और वीडियो डाउनलोड करके सुन और देख सकते हैं।


5 कॉर्पोरेट बहू

भोजपुरी फिल्म कॉर्पोरेट बहू अंशुमान सिंह राजपूत की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 17 जुलाई 2022 को रिलीज़ किया गया था। जहां इस फिल्म में अंशुमान सिंह राजपूत के साथ संजना पांडेय लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो अंशुमान सिंह राजपूत, संजना पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, श्रद्धा नवल, पल्लवी सिंह, उमाकांत राय, बबलू खान, रिंकू भारती, प्रेरणा सुषमा, संजय पांडेय, सोनिया मिश्रा , संजय वर्मा , सुनीता यादव, निधि सिंह, आशीष यादव, आशीष पांडेय और बाल कलाकार – ईशान भी नजर आएंगे



 


Tags:    

Similar News