69th Filmfare Awards 2024: शाहरुख खान की 'जवान' को मिला बेस्ट एक्शन फिल्म का अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

69th Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 की शुरुआत 27 जनवरी 2024 से हो गई है। आइए आपको बताते हैं किन-किन फिल्मों को किस कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-01-28 09:30 GMT

69th Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 की शुरुआत हो चुकी है। 27 जनवरी को अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन गुजरात के गांधी नगर में किया गया। अब इस अवॉर्ड के विनर्स के नामों का भी ऐलान हो चुका है। कुछ के नाम आज सामने आए हैं, तो कुछ के अभी आने वाले हैं। तो आइए जानते हैं किस को कौन-सी कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है।

शाहरुख खान की 'जवान' को मिला बेस्ट एक्शन फिल्म का अवॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। फिल्म को इस साल फिल्मफेयर में बेस्ट एक्शन मूवी का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म ने बेस्ट VFX में भी अवॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने भी फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया है।

विक्की की सैम बहादुर को मिला अवॉर्ड

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने फिल्मफेयर में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इस फिल्म को बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट साउंड डिजाइन और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड भी मिला है। इसके अलावा आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बेस्ट कॉरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला है। वहीं विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' ने भी फिल्मफेयर में अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस फिल्म को बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड दिया गया है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड में इन सेलेब्स का दिखा जलवा

बता दें कि फिल्मफेयर 2024 में हर साल की तरह इस साल भी सितारों का मेला लगा है। फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर स्टार्स ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। इस दौरान करण जौहर, नुसरत भरुचा, जाह्नवी कपूर, गणेश आचार्या और करिश्मा तन्ना समेत कई स्टार्स नजर आए। सभी स्टार्स ने अपने लुक से फैंस को काफी इंप्रेस किया। बता दें कि अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना फिल्मफेयर अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News